फीफा वर्ल्ड कप की आखिरी टीम को भी टी20 वर्ल्ड चैंपियन से ज्यादा मिलेगा इनाम, प्राइज मनी के बारे में सबकुछ जानें

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल प्राइज मनी 655 मिलियन डॉलर है. इसका मतलब है कि कुल इनाम 6241 करोड़ रुपए है. विजेता टीम को 50 मिलियन डॉलर मिलेगा. जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम को 2.63 मिलियन डॉलर मिले थे.

FIFA World Cup Vs t20 World Cup Prize Money
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 11 जून को हो रहा है. इस बार फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन हो रहा है. इस बार सबसे ज्यादा 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. सिर्फ ज्यादा टीमें ही हिस्सा नहीं ले रही हैं, इस बार इनाम भी ज्यादा मिलने वाला है. पिछले बार के मुकाबले इस बार प्राइज मनी में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. अगर प्राइज मनी की बात की जाए तो फीफा वर्ल्ड कप में आखिरी पायदान पर रहने वाली टीम को भी क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम से ज्यादा प्राइज मनी मिलेगा. चलिए प्राइज मनी के बारे में सबकुछ बताते हैं.

आखिरी टीम को टी20 विजेता से 3 गुना ज्यादा इनाम-
फीफा वर्ल्ड कप में इस बार कुल प्राइज मनी 655 मिलियन डॉलर है. पिछले वर्ल्ड कप के मुकाबले 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. अगर इसे भारतीय रुपए में बदलेंगे तो ये 6241 करोड़ रुपए होगा. फीफा वर्ल्ड कप में आखिरी पायदान पर रहने वाली टीम को भी 9 मिलियन डॉलर प्राइज मनी मिलेगा. ये करीब 86 करोड़ रुपए होगा. अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बात करें तो विजेता टीम को 2.63 मिलियन डॉलर मिले थे. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था. विजेता तो 24.28 करोड़ रुपए मिले थे. इस तरह से देखा जाए तो टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम को मिली रकम फीफा वर्ल्ड कप में आखिरी पायदान पर रही टीम को मिले इनाम से काफी कम है. फुटबॉल वर्ल्ड कप में आखिरी पायदान पर रहने वाली टीम को टी20 वर्ल्ड चैंपियन से 3 गुना ज्यादा रकम मिलेगी.

टी20 वर्ल्ड कप से 60 गुना प्राइज मनी-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले 60 गुना ज्यादा होगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल प्राइज मनी 11.25 मिलियन डॉलर थी. जबकि फीफा वर्ल्ड कप का कुल इनाम 655 मिलियन है.

फीफा वर्ल्ड कप विजेता को कितनी मिलेगी प्राइज मनी?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज  मनी 655 मिलियन डॉलर है. ये रकम फीफा वर्ल्ड कप 2022 से काफी ज्यादा है. 2022 वर्ल्ड कप में 440 मिलियन डॉलर प्राइज मनी थी. अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप जीता था. इस बार फीफा वर्ल्ड कप विजेता टीम को 50 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी मिलेगी. इसका मतलब है कि फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 476 करोड़ रुपए मिलेंगे. 

उपविजेता को कितना मिलेगी इनाम?
फीफा वर्ल्ड कप में उपविजेता रहने वाली टीम को 33 मिलियन डॉलर यानी 314 करोड़ रुपए का इनाम मिलेगा. तीसरे नंबर की टीम को 29 मिलियन डॉलर यानी 276 करोड़ रुपए, चौथे नंबर की टीम को 27 मिलियन डॉलर यानी 157 करोड़ रुपए मिलेंगे. 5वें से 8वें नंबर तक की टीम को 19 मिलियन डॉलर यानी 181 करोड़ रुपए और 9वें से 16वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 15 मिलियन डॉलर यानी 143 करोड़ रुपए, 17वें से 32वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 11 मिलियन डॉलर यानी 105 करोड़ रुपए मिलेंगे. 33वें से 48वें नंबर तक की टीमों को 9 मिलियन डॉलर यानी 86 करोड़ रुपए मिलेंगे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED