FIFA World Cup History: उरुग्वे ने सिर्फ 2 बार जीता फीफा वर्ल्ड कप, लेकिन जर्सी पर 4 स्टार क्यों? गजब है कहानी

उरुग्वे की टीम ने 2 बार फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता है. लेकिन उसकी टीम के खिलाड़ियों की जर्सी पर 4 स्टार होते हैं. लेकिन ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे की क्या वजह है? चलिए जानते हैं.

Uruguay Team
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से हो रहा है. इस बार फुटबॉल वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है. फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 1930 में उरुग्वे में हुई थी. उरुग्वे की टीम चैंपियन बनी थी. अब तक 22 बार फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन हो चुका है. वर्ल्ड कप में एक नियम के मुताबिक जिस टीम ने वर्ल्ड कप जितनी बार जीता है, उस टीम के खिलाड़ियों की जर्सी पर उतने ही स्टार होते हैं. लेकिन उरुग्वे एक ऐसी टीम है, जिसने सिर्फ 2 बार फीफा वर्ल्ड कप जीता है. लेकिन टीम के खिलाड़ियों की जर्सी पर 4 स्टार होते हैं. ऐसा क्यों? क्या है इसके पीछे की वजह? चलिए बताते हैं.

उरुग्वे की टीम 2 बार वर्ल्ड चैंपियन-
उरुग्वे की फुटबॉल टीम दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है. साल 1930 में पहली बार फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था. जिसमें उरुग्वे की टीम चैंपियन बनी थी. इसके बाद टीम को 20 साल तक वर्ल्ड कप के लिए इंतजार करना पड़ा. साल 1950  में एक बार फिर उरुग्वे की टीम के लिए मौका आया और टीम ने फीफा वर्ल्ड कप पर कब्जा किया. उसके बाद से अब तक उरुग्वे की टीम कभी भी चैंपियन नहीं बनी है. इस तरह से अब तक उरुग्वे की टीम ने सिर्फ 2 बार वर्ल्ड कप जीता है.

2 बार चैंपियन, फिर जर्सी पर 4 स्टार क्यों?
जो भी टीम जितने फीफा वर्ल्ड कप जीते होते हैं, उस टीम की जर्सी पर उतने ही स्टार होते हैं. लेकिन उरुग्वे की टीम ऐसी टीम है, जिसने सिर्फ 2 बार वर्ल्ड कप जीता है. लेकिन उसकी जर्सी पर 4 स्टार हैं. ये इसलिए हुआ है. क्योंकि साल 1924 और 1928 में ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल को फीफा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के तौर पर मान्यता दी है. इसकं मतलब है कि इन दोनों ओलंपिक गेम्स में जिस टीम ने गोल्ड मेडल जीता. उसकी जर्सी पर उतने स्टार लग गए. आपको बता दें कि साल 1924 पेरिस और 1928 एम्स्टर्डम ओलंपिक में उरुग्वे की टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. इसके लिए उनकी जर्सी पर इसके दो स्टार लगते हैं. इस तरह से उरुग्वे की टीम की जर्सी पर 4 स्टार होते हैं.

साल 2022 वर्ल्ड कप में उठा था विवाद-
साल 2022 फीफा वर्ल्ड कप में उरुग्वे की टीम को जर्सी से 2 स्टार हटाने को कहा गया था. लेकिन उरुग्वे की तरफ से कई तर्क पेश किए गए. आखिरकार उरुग्वे की टीम जीत गई और फीफा को अपनी बात वापस लेनी पड़ी. इस तरह से आज भी वर्ल्ड कप में उरुग्वे की टीम 4 स्टार के साथ मैदान में उतरती है. साल 2026 फीफा वर्ल्ड कप में भ उरुग्वे के खिलाड़ियों की जर्सी पर 4 स्टार दिखाई देंगे.

वर्ल्ड कप में उरुग्वे की टीम का पहला मुकाबला 15 जून को सऊदी अरब के साथ है. उरुग्वे की टीम सऊदी अरब, स्पेन और केप वेरडे के साथ ग्रुप एच में है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED