Advertisement

Dhoni Winning Memorial: जिस जगह पर मारा था वर्ल्ड कप विनिंग शॉट, अब उसी जगह पर बनेगा धोनी का विजय स्मारक

2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी का वो ऐतिहासिक विजयी छक्का जो 12 साल बाद भी सुर्खियां बटोर रहा है. धोनी के उस आइकॉनिक छक्के को अब महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन सम्मान देगा और छक्का गिरने की जगह पर विक्ट्री मेमोरियल बनाएगा.

धोनी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST
  • धोनी के ऐतिहासिक छक्के ने रचा इतिहास
  • ICC ने भी धोनी को दिया था अवॉर्ड

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक है महेंद्र सिंह धोनी का 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ जमाया गया छक्का. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जीत दिलाने वाले धोनी के इस छक्के को सम्मान देने का फैसला लिया है. अब उस जगह पर विक्ट्री मेमोरियल बनाया जाएगा, जहां धोनी ने छक्का मारा था. 8 अप्रैल को मुंबई में होने वाले चेन्नई और मुंबई के आईपीएल मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को एक मोमेंटो भेंट करके सम्मानित किया जाएगा.

धोनी के ऐतिहासिक छक्के ने रचा इतिहास
करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को आज भी याद है 2 अप्रैल 2011 का वो ऐतिहासिक लम्हा, जब धोनी के इस विजयी छक्के ने इतिहास रचा दिया था. 12 साल पहले मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम भारत के विश्व विजेता बनने का गवाह बना था, जिसकी पहचान बना धोनी का ये ऐतिहासिक छक्का. उस वक्त महेंद्र सिंह की धोनी की कप्तानी में 28 साल बाद भारत ने वनडे क्रिकेट का विश्व कप अपने नाम किया था. 

ICC ने भी धोनी को दिया था अवॉर्ड
दो दिन पहले ही 2011 वनडे विश्वकप के फाइनल के 12 साल पूरे हुए. उस मैच में उस वक्त के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 91 रनों की पारी खेली थी जबकि गौतम गंभीर ने 97 रनों का योगदान दिया था. 275 रनों का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने धोनी के इस शानदार छक्के से मैच को खत्म किया था. ICC ने भी इस ऐतिहासिक छक्के की वजह से धोनी को फैन क्रेज डिजिटल कलेक्टिबल अवॉर्ड से सम्मानित किया था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement