हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साइबर सिटी गुरुग्राम में इंडसइंड बैंक नागेश ट्रॉफी (8वां संस्करण) राष्ट्रीय पुरुष दृष्टिहीन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इस मौके पर भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम भी मौजूद रही. सीएम सैनी ने ब्लाइट क्रिकेट टीम का स्वागत किया. इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि खिलाड़ी हमें सिखाते हैं कि दृष्टि सिर्फ आंखों से नहीं होती है, ये मन के हौसले और आत्मविश्वास से होती है. जिससे हमें प्रेरणा मिलती है. ये क्रिकेट प्रतियोगिता ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हो रहा है.
नेशनल मेंस ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन-
इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया ने किया है. सीएम सैनी ने इस टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इस मौके पर भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम भी मौजूद रही, जिसने महिला ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप का पहला संस्करण जीतकर इतिहास रचा है. मुख्यमंत्री ने गुरु द्रोणाचार्य की पावन भूमि गुरुग्राम पर टीम का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया.
नागेश ट्रॉफी के इस संस्करण में 29 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं.
दृष्टि सिर्फ आंखों से नहीं, हौसले और आत्मविश्वास से होती है- सीएम सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देशभर से आए दृष्टिहीन खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा, मेहनत और आत्मबल का प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी समाज को यह संदेश देते हैं कि दृष्टि केवल आँखों से नहीं, बल्कि मन के हौसले और आत्मविश्वास से होती है. उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि जिन आँखों में दुनिया देखने की क्षमता नहीं होती, उन्हीं आँखों में सबसे बड़े सपने देखने की शक्ति होती है.
यहां से निकलने वाले खिलाड़ी आदर्श बनेंगे- सीएम सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम की पावन धरती पर आयोजित यह प्रतियोगिता आने वाले दिनों में अनेक प्रेरक कहानियाँ गढ़ेगी और यहां से निकलने वाले खिलाड़ी आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श बनेंगे. सीएम ने भरोसा जताया कि यह आयोजन समाज में समानता, सम्मान और प्रेरणा का संदेश देगा.
ये भी पढ़ें: