क्रिकेटर शिखर धवन ने रजिस्टर्ड कराई मैरिज, वाइफ सोफी संग Video आया सामने, 2 महीने पहले की थी शादी

क्रिकेटर शिखर धवन ने गुरुग्राम में अपनी मैरिज रजिस्टर्ड करा ली है. धवन अपनी पत्नी सोफी साइन के साथ विकास भवन पहुंचे और मैरिज डॉक्यूमेंट पर साइन किए. शिखर धवन ने 25 मिनट में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली.

Shikhar Dhawan and Sophie Shine
gnttv.com
  • गुरुग्राम,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:58 AM IST

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने गुरुग्राम में अपनी मैरिज रजिस्टर्ड कराई है. धवन पत्नी सोफी साइन के साथ रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे और मैरिज डॉक्यूमेंट पर साइन किए. इसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें शिखर धवन कार्ड ब्लू टीशर्ट और उनकी पत्नी सोफी स्काई ब्लू कलर का टॉप पहनने नजर आ रही हैं.

शिखर धवन ने रजिस्टर्ड कराई मैरिज-
गुरुग्राम में क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी सोफिया साइन के साथ विकास सदन पहुंचे. दोनों करीब 25 मिनट में मैरिज रजिस्ट्रेशन की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली. इस दौरान दोनों ने मैरिज डॉक्यूमेंट पर साइन किए. इस दौरान पीछे से एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पंडित का फोटो आ रहा है या नहीं. इसपर सभी लोग हंसने लगते हैं.

शिखर धवन ने आम नागरिक की तरह लाइन में लगकर शादी का पंजीकरण कराया. उन्होंने बिना शोर-शराबे के चुपचाप आए और मैरिज रजिस्टर्ड कराकर लौट गए.

2 महीने पहले की थी शादी-
क्रिकेटर शिखर धवन ने इसी साल 12 जनवरी को आयरिश मूल की गर्लफ्रेंड सोफी साइन के साथ सगाई की थी. इसके बाद 21 फरवरी को एनसीआर में शादी की थी. इस शादी में युजवेंद्र चहल भी शामिल हुए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें भी पोस्ट की थी.

कौन हैं सोफी?
सोफी साइन आयरलैंड की रहने वाली हैं. दोनों की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी और करीब एक साल तक डेटिंग के बाद साल 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. सोफी ने आयरलैंड के लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. सोफी अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत रही हैं. सोफी साइन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करती रहती हैं.

आयशा से हुई थी धवन से पहली शादी-
शिखर धवन की ये दूसरी शादी है. इससे पहले साल 2011 में आयशा मुखर्जी से उनकी शादी हुई थी. लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया. 11 साल के बाद अक्तूबर 2023 में आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया. उनका एक बेटा जोरावर भी है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED