गिल, कोहली और रोहित... ICC वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के बाद आईसीसी ने वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग जारी की है. इस लिस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का जलवा है. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं. लेकिन नंबर-1 की कुर्सी के काफी करीब हैं. जबकि तीसरे नंबर पर विराट कोहली और चौथे नंबर पर रोहित शर्मा काबिज हैं.

Virat Kohli, Shubhman Gill and Rohit Sharma (Photo/Instagram)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वनडे बैटिंग रैंकिंग जारी की है. इसमें टीम इंडिया के बल्लेबाजों का जलवा है. टॉप 5 वनडे बल्लेबाजों में 3 भारतीय खिलाड़ी हैं. इसमें शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा को जगह मिली है. हालांकि अभी भी नंबर-1 की कुर्सी पर न्यूजीलैंड का कब्जा है. लेकिन शुभमन गिल बस एक कदम पीछे हैं.

गिल नंबर-1 की कुर्सी से सिर्फ एक कदम दूर-
वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल नंबर-1 की रैंकिंग से सिर्फ एक रेटिंग अंक पीछे हैं. शुभमन गिल वनडे बैटिंग रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं. उनके 801 रेटिंग अंक हैं. जबकि वनडे में नंबर-1 बल्लेबाज डेरिल मिचेल हैं. उनके पास 802 रेटिंग अंक हैं. डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड के खिलाड़ी हैं.

टॉप 5 में टीम इंडिया के 3 बल्लेबाज-
वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का बोलबाला है. दूसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं. उनके 801 रेटिंग अंक हैं. जबकि तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के विराट कोहली काबिज हैं. उनके 767 रेटिंग अंक हैं. जबकि चौथे नंबर पर टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं. उनके 758 रेटिंग अंक हैं.

वनडे टीम रैंकिंग में टीम इंडिया टॉप पर-
अगर आईसीसी की टीम रैंकिंग की बात करें तो टीम इंडिया नंबर-1 पर काबिज है. टीम इंडिया के 116 रेटिंग अंक हैं. जबकि दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है. न्यूजीलैंड के पास 109 रेटिंग अंक हैं. तीसरे नंबर पर 102 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया, चौथे नंबर पर 102 अंक के साथ साउथ अफ्रीका और 5वें नंबर पर 110 रेटिंग अंक के साथ पाकिस्तान की टीम हैं.

टेस्ट बॉलिंग में बुमराह तो ऑलराउंडर जडेजा-
टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नंबर वन पर हैं. उनके 870 रेटिंग प्वाइंट हैं. अगर टेस्ट में ऑलराउंडर की बात करें तो टीम इंडिया के रवींद्र जडेजा नंबर-1 पर काबिज हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED