Advertisement

ICC Test Ranking: बुमराह को 6 रैंकिंग का फायदा तो कोहली 4 पायदान नीचे, दूसरे नंबर पर पहुंचे जडेजा

बल्लेबाजों की रैंकिंग में जहां एक तरफ विराट कोहली को 4 रैंकिंग का नुकसान हुआ वहीं दूसरे तरफ श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने तीन रैंकिंग ऊपर आकर अपने करियर के बेस्ट रैंकिंग पर हैं. दरअसल उन्होंने बैंगलोर टेस्ट की दूसरी पारी में 107 रन की बेहतरीन पारी खेली थी.

रवींद्र जडेजा
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 8:21 PM IST
  • विराट को हुआ बड़ा नुकसान
  • ऑलराउंडर में जेसन होल्डर टॉप पर

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज खत्म होने के साथ आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है. इस रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छह पायदान का फायदा हुआ और वो छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं विराट कोहली को चार स्थान का नुकसान हुआ है. बल्लेबाजों की रैंकिंग में वो नौवें पायदान पर फिसल गए हैं.

मोहाली टेस्ट में 175 रनों की पारी खेलने वाले रवींद्र जडेजा को भी नुकसान हुआ है. ऑलराउंडर की रैंकिंग में वो दूसरे स्थान पर आ गए हैं. 

वहीं गेंदबाजी की रैंकिंग की बात करें को जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, न्यूजीलैंड के काइल जेमीसन, टिम साउदी और नील वैगनर के अलावा ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन को पछाड़ा है.

श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज का है असर
जसप्रीत बुमराह ने बेंगलुरु टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ आठ विकेट लिए थे. पहली बार उन्होंने घरेलू जमीन पर पांच विकेट लिए थे. यही वजह है कि उन्हें आईसीसी रैंकिंग में छह स्थान का फायदा हुआ है. वहीं मोहम्मद शमी एक रैंकिंग ऊपर बढ़ कर 17 वें रैंक पर आ गए हैं. गेंदबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले, रविचंद्रन अश्विन दूसरे और कगिसो रबाडा तीसरे रैंक पर बने हुए हैं.

विराट को हुआ बड़ा नुकसान
बल्लेबाजों की रैंकिंग में जहां एक तरफ विराट कोहली को 4 रैंकिंग का नुकसान हुआ वहीं दूसरे तरफ श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने तीन रैंकिंग ऊपर आकर अपने करियर के बेस्ट रैंकिंग पर हैं. दरअसल उन्होंने बैंगलोर टेस्ट की दूसरी पारी में 107 रन की बेहतरीन पारी खेली थी. पाकिस्तान के बाबर आजम आठवें रैंक पर हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन टॉप पर बने हुए हैं. जो रूट दूसरे, स्टीव स्मिथ तीसरे और केन विलियमसन चौथे रैंक पर हैं.

ऑलराउंडर में जेसन होल्डर टॉप पर
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर एक बार फिर दुनिया के टॉप ऑलराउंडर बन चुके हैं. उन्होंने रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ा है. जडेजा एक रैंक के नुकसान के साथ नंबर दो पर आ गए हैं. इस लिस्ट में जडेजा दूसरे, अश्विन तीसरे, शाकिब अल हसन चौथे और बेन स्टोक्स पांचवें स्थान पर बने हुए हैं.


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement