Advertisement

आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन का कमाल, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने, दूसरे नंबर पर भी इंडियन का कब्जा

आईसीसी ने टी20 बैटिंग रैंकिंग जारी की है. इसमें ईशान किशन ने कमाल कर दिया है. ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए पहली रैंक हासिल की है. वो दुनिया के सबसे शानदार टी20 बल्लेबाज हैं. इससे पहले करीब एक साल से अभिषेक शर्मा टी20 के नंबर-1 प्लेयर थे.

Ishan Kishan
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने इतिहास रच दिया है. ईशान किशन आईसीसी टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है. इसका मतलब है कि ईशान किशन इस समय दुनिया के सबसे टॉप के टी20 प्लेयर हैं. उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है और नंबर-1 बन गए हैं.

टी20 का नंबर-1 बल्लेबाज ईशान किशन-
आईसीसी टी20 मेंस बैटिंग रैंकिंग में नंबर वन हैं. उनका रेटिंग पॉइंट 876 है. जबकि इस रैंकिंग में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के प्लेयर अभिषेक शर्मा हैं. उनका रेटिंग पॉइंट 869 है. इसका मतलब है कि ईशान किशन अभिषेक शर्मा से 7 रेटिंग पॉइंट आगे हैं. अभिषेक शर्मा करीब एक साल से टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-1 पर मौजूद थे. लेकिन इस बार ईशान किशन ने उनको पछाड़ दिया है.

तिलक वर्मा और सूर्य कुमार यादव भी टॉप-10 में मौजूद-
आईसीसी की टी20 बैटिंग रेटिंग में टीम इंडिया बल्लेबाज तिलक वर्मा और सूर्य कुमार यादव भी टॉप 10 में मौजूद हैं. तिलक वर्मा इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. उनका रेटिंग पॉइंट 747 है. जबकि इस लिस्ट में 8वें नंबर पर सूर्य कुमार यादव हैं. उनका रेटिंग पॉइंट 708 है.

टॉप 10 में पाकिस्तान का एक खिलाड़ी-
आईसीसी टी20 बैंटिंग रेटिंग में पाकिस्तान का एक खिलाड़ी भी शामिल है. पाकिस्तान के खिलाड़ी साहिबज़ादा फरहान तीसरे नंबर पर हैं. उनका रेटिंग पॉइंट 848 है. इस लिस्ट में चौथे नंबर पर इंग्लैंड के पिल साल्ट हैं. उनका रेटिंग पॉइंट 792 हैं. जबकि 5वें नंबर पर 751 रेटिंग पॉइंट के साथ श्रीलंका के पथुम निसांका हैं.

टी20 बॉलिंग रैंकिंग में वरुण शामिल-
टी20 बॉलिंग रैंकिंग में टीम इंडिया के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है. वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उनका रेटिंग पॉइंट 725 है. जबकि गेंदबाजों की इस लिस्ट में पहले नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं. उनका रेटिंग पॉइंट 753 हैं. दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के अबरार अहमद हैं. उनका रेटिंग पॉइंट 736 है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement