Advertisement

ICC T20 Ranking: आईसीसी रैंकिंग में Suryakumar की बादशाहत... Rinku Singh ने लगाई लंबी छलांग, Team India इस स्थान पर

Suryakumar Yadav and Rinku Singh ICC Ranking: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में टॉप-10 में भारत के दो बल्लेबाज शामिल हैं. टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह को विस्फोटक बल्लेबाजी का फायदा हुआ है. उन्होंने रैंकिंग में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की बराबरी कर ली है.  

सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह (फोटो सोशल मीडिया)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:54 PM IST
  • सूर्यकुमार यादव की 865 रेटिंग  
  • रिंकू सिंह 46 पायदान चढ़े ऊपर 

इंटरनेशन क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को टी-20 खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है. बल्लेबाजों की सूची में भारत के रिंकू सिंह ने लंबी छलांग लगाई है. रिंकू 46 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 59वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उनके फिलहाल 464 रेटिंग अंक हैं. उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा, शुभमन गिल और बांग्लादेश के आफिफ हुसैन की बराबरी कर ली. तीनों ही खिलाड़ियों के रिंकू के बराबर रेटिंग अंक हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ की थी शानदार बैटिंग
रिंकू ने मंगलवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 39 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत नाबाद 68 रन बनाए. यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली फिफ्टी है. रिंकू का स्ट्राइक रेट 174.35 का रहा. उन्होंने इसी साल अगस्त में भारत के लिए डेब्यू किया था और अब निचले क्रम पर अपना दावा मजबूत कर चुके हैं. 

सूर्यकुमार यादव पहले स्थान पर
ताजा रैंकिंग में भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का जलवा बरकरार है. उनसे पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान काफी पीछे छूट गए हैं. सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में 36 गेंद पर 56 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के मारे. वह टी-20 रैंकिंग में अब अपनी स्थिति और मजबूत की है. अर्धशतक लगाने के बाद उन्हें 10 रेटिंग अंक का फायदा हुआ है. अब उनके खाते में 865 रेटिंग अंक हो गए हैं. दूसरे स्थान पर काबिज पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के 787 रेटिंग अंक हैं. तीसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम के 758 रेटिंग अंक हैं. 

टॉप-10 में ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल
टॉप-10 में भारत की ओर से सूर्या के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ (681 अंक) हैं. गायकवाड़ सातवें नंबर पर कायम हैं. बाबर आजम चौथे, रिले रोसौव पांचवें पायदान पर हैं. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डेविड मलान 691 की रेटिंग के साथ नंबर छह पर बने हुए हैं. साउथ अफ्रीका के रीजा हेंड्रिक्स 674 की रेटिंग के साथ आठवें और इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर 666 की रेटिंग के साथ नौवें स्थान पर हैं. वहीं दसवें स्थान पर न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स हैं, जिनकी रेटिंग 649 की है. 

गेंदबाजों में भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई शीर्ष 
गेंदबाजों की बात करें तो भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई शीर्ष पर बरकरार हैं. हालांकि, बिश्नोई को सात अंकों का घाटा झेलना पड़ा है. उनके 692 अंक हो गए हैं. अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान के भी इतने अंक हैं. बिश्नोई को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध दूसरे टी-20 की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी जबकि पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. ऑलराउंडर्स की लिस्ट में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (272 अंक) टॉप पर हैं. मार्कराम (212) दूसरे नंबर पर हैं.

टी-20 टीम रैंकिंग में भारत सबसे ऊपर
टी-20 में टीम रैंकिंग की बात करें तो यहां भारत नंबर 1 पर है. टीम इंडिया के पास 17543 प्वाइंट्स हैं. उसे 266 रेटिंग  प्वाइंट्स मिले हैं. इंग्लैंड रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है. न्यूजीलैंड तीसरे और पाकिस्तान चौथे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया पांचवें नंबर पर है. यदि दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो वह छठे नंबर पर है. वेस्टइंडीज 7वें नंबर पर है. श्रीलंका 8वें पायदान पर है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement