Advertisement

IND vs AUS T20: वर्ल्ड कप फाइनल के बाद फिर होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना, 23 नवंबर से टी-20 सीरीज, कहां देख सकते हैं फ्री में मैच, जानें किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

India vs Australia T20 Series: विश्व कप 2023 के बाद 23 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है. इसका पहला मैच गुरुवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की कमान सौंपी है, तो वहीं मैथ्यू वेड ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व करेंगे.

23 नंवबर में होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का आगाज
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:47 PM IST
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का 23 नवंबर से आगाज
  • 5 मैचों की सीरीज खेलेंगी दोनों टीमें

T20 Series IND vs AUS: वर्ल्ड कप 2023 के बाद एक बार फिर से क्रिकेट का रोमांच शुरू होने जा रहा है. विश्व कप फाइनल के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें क्रिकेट की पिच पर एक-दूसरे से मुकाबला करती हुईं नजर आएगी. 23 नवंबर से दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी, जिसके लिए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav Captain) को टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है. इस सीरीज में बीसीसीआई (BCCI) ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है.

23 नवंबर से पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का पहला मैच गुरुवार यानी 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. इस सीरीज का दूसरा 26 नवंबर को त्रिवेंद्रम, तीसरा टी20 मैच 28 नवंबर को गुवाहाटी, चौथा टी20 मैच 1 दिसंबर को रायपुर और पांचवा टी20 मैच को 3 दिसंबर बेंगलुरु में खेला जाएगा. सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे. अंतिम दो मैचों में टीम इंडिया के उपकप्तान श्रेयस अय्यर होंगे.

सूर्यकुमार यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

विश्व कप 2023 के फाइनल में हार के बाद बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का कप्तान बनाया है. बोर्ड ने इस 15 सदस्यीय टीम ने ज्यादातर युवाओं को मौका दिया है. इस सीरीज में आईपीएल के कुछ स्टार प्लेयर्स रिंकू सिंह, मुकेश कुमार, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारत का 15 सदस्यीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), इशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार.

ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम: मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरनडॉर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का शेड्यूल:

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20: 23 नवंबर, विशाखापट्टनम, शाम 7 बजे

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20: 26 नवंबर, त्रिवेंद्रम में, शाम 7 बजे

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20: 28 नवंबर गुवाहाटी में,  शाम 7 बजे

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20: 1 दिसंबर रायपुर में,  शाम 7 बजे

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20: 3 दिसंबर बेंगलुरु में, शाम 7 बजे

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज: कब और कहां देखें

भारत और ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स18 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर किया जाएगा. क्रिकेट मैच का फ्री में आनंद लेने के लिए आपको मोबाइल में JioCinema ऐप का प्रयोग करना होगा और कंप्यूटर या लैपटॉप पर मैच देखने के लिए JioCinema की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement