'इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में रखना ही होगा', इस दिग्गज खिलाड़ी का दावा

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज एक जुलाई को होना है. इसमें वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है. दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को मौका देना ही होगा.

Vaibhav Sooryavanshi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. इसके साथ ही टीम इंडिया को सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया के हार के बाद टीम सलेक्शन पर सवाल उठ रहे हैं. अब सवाल उठ रहा है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका मिलेगाी? भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ मौका देने को लेकर बड़ी बात कही है. गावस्कर ने तो यहां तक कह दिया कि इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यवंशी को मौका देना ही पड़ेगा.

सूर्यवंशी को पहले मैच में खिलाना होगा- गावस्कर
दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने आजतक से बातचीत में कहा कि टीम मैनेजमेंट के पास वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के अलावा कोई भी ऑप्शन नहीं बचा है. उनको इंग्लैंड के खिलाफ मैच में खिलाना ही होगा. उन्होंने कहा कि अब उनको पहले मैच में खिलाना ही होगा. सीधी सी बात है, जो आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज है, उनको बाहर रखिए और  वैभव सूर्यवंशी को खिलाएं, बस. उन्होंने कहा कि आपके पास जो ओपनर हैं, उनको 1-2 पर खिलाइए और नंबर-3 पर वैभव सूर्यवंशी को खिलाइए. लेकिन वैभव सूर्यवंशी को पहले मैच में खिलाना होगा.

आयरलैंड के खिलाफ वैभव को ट्राई कर सकते थे- गावस्कर
सुनील गावस्कर ने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में 2 नए खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव थे. प्रिंस ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और 3 विकेट ले लिए और आखिरी गेंद खेलने का मौका मिला, वहां पर उन्होंने छक्का भी मार दिया. गावस्कर ने कहा कि मैं तो पिछले 1 महीने से कह रहा था कि आयरलैंड के खिलाफ जो 2 मैच हैं और सूर्यवंशी का जैसा फॉर्म था, उसको दोनों मैचों में खिलाया जा सकता था, क्योंकि एक मैच में अभिषेक को लेते और दूसरे मैच में अभिषेक को ड्रॉप कर देते और संजू सैमसन को मौका देते, वैसा आप कर सकते थे. लेकिन वैसा हुआ नहीं. गावस्कर ने कहा कि ये जरूरी नहीं कि वैभव होते तो मैच जिता देते. हो सकता है कि वो 10-15 रन बनाकर आउट हो जाते. लेकिन युवा खिलाड़ियों को ट्राई करना था तो इन दोनों मैचों में कर सकते थे.

कब है इंग्लैंड से पहला मुकाबला?
टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैच और 3 वनडे मुकाबला खेलना है. पहला मुकाबला एक जुलाई को होना है. जबकि दूसरा टी20 मुकाबला 4 जुलाई को होना है. तीसरा मैच 7 जुलाई, चौथा टी20 मैच 9 जुलाई और 5वां मैच 11 जुलाई को होना है. इसमें वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED