Advertisement

IND vs ENG 2nd T20I: भारत आज इंग्लैंड को हराने के लिए तैयार! कितने बजे से शुरू होगा दूसरा टी-20... कहां देख सकते हैं फ्री में मैच... कैसा रहेगा मैनचेस्टर की पिच का मिजाज... सबकुछ यहां जान लीजिए आप

India vs England 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. अब दूसरा मैच मैनचेस्टर में 4 जुलाई को खेला जाना है. यहां आप जान सकते हैं कितने बजे से मैच शुरू होगा, कहां फ्री में मैच देख सकते हैं और कैसा पिच का मिजाज रहेगा? 

IND vs ENG 2nd T20I
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:56 AM IST

IND vs ENG: इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जारी 5 मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना है. इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. हालांकि उस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की थी. इंग्लैंड के खिलाफ 189 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जमाया था. टीम इंडिया दूसरे टी-20 मुकाबले में अंग्रेजों को हराने के लिए तैयार है. वैभव सूर्यवंशी का पहले मैच में डेब्यू नहीं हो पाया था, ऐसे में अब सबकी नजर दूसरे टी-20 मैच पर है. अब देखना है कि क्या इस मैच में वैभव की टीम इलेवन में जगह बनेगी. यहां आप जान सकते हैं कितने बजे से शुरू होगा दूसरा टी-20, कहां देख सकते हैं फ्री में मैच और कैसा मैनचेस्टर की पिच का मिजाज रहेगा?

कब और कितने बजे से शुरू होगा मैच 
भारत Vs इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20  दिन शनिवार और तारीख 4 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. टॉस शाम 6:30 बजे होगा.

किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट व लाइव स्ट्रीमिंग
भारत Vs इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में Sony Sports Network TV चैनलों पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप  पर  उपलब्ध होगी. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट फ्री में आप DD Sports पर देख पाएंगे. 

मैनचेस्टर की पिच का कैसा रहेगा मिजाज 
आपको मालूम हो कि मैनचेस्टर में शनिवार को बारिश होने की संभावना है. ऐसे में देखना होगा कि भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा मैच पूरा हो पाएगा या नहीं. मैनचेस्टर की पिच की बात करें तो ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच आम तौर पर स्पिनरों और सीमरों, दोनों के लिए मददगार रही है. इस पिच का उछाल दोनों को फायदा देता है. हालांकि यहां बल्लेबाजी करना भी अच्छा हो सकता है. पिछले साल इंग्लैंड ने इस पिच पर दो विकेट पर 304 रन बनाया था. आपको मालूम हो कि अभी हाल ही में ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप हुआ था. इसके बावजूद पिच एकदम नई है और उस पर थोड़ी घास भी छोड़ी गई है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग चुन सकती है.

मैनचेस्टर ओल्ड ट्रैफर्ड टी-20 आंकड़े
1.
कुल मैच: 13
2. पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 4 
3. बाद में बैटिंग करते हुए जीते गए मैच: 6 
4. टॉस जीतकर जीते गए मैच: 5 
5. टॉस हारकर जीते गए मैच: 5 
6. हाईएस्ट स्कोर: 304/2
7. लोएस्ट स्कोर: 103
8. हाईएस्ट स्कोर इन चेज: 199/5

इंडिया vs इंग्लैंड टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
1 जुलाई 2026:
पहला टी-20 मैच, रात 10:00 बजे से
4 जुलाई 2026: दूसरा टी-20 मैच, रात 7:00 बजे से
7 जुलाई 2026: तीसरा टी-20 मैच, रात 10:00 बजे से
9 जुलाई 2026: चौथा टी-20 मैच, रात 10:00 बजे से
11 जुलाई 2026: पांचवां टी-20 मैच, रात 7: बजे से

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई

इंग्लैंड की पूरी टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement