Advertisement

IND vs NZ 3rd T20I: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 कब? नोट कर लें डेट और टाइम, टीम इंडिया यह मैच जीतते ही सीरीज कर लेगी अपने नाम 

India vs New Zealand 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. भारतीय टीम पहले के दो मैच जीत चुकी है. अब टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह तीसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करे. यहां आप जान सकते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा?

India vs New Zealand 3rd T20I
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:33 AM IST

India vs New Zealand 3rd T20I: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड में है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. पहले दोनों मैच जीतने के बाद टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टी-20 मैच में जीत हासिल करके 5 मैच की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी. उधर, न्यूजीलैंड वापसी करना चाहेगा.

आपको मालूम हो कि भारत ने न्यूजीलैंड से पहला टी-20 मैच 4 विकेट से जीता था और दूसरे मैच में भी भारत ने 4 विकेट से अपने नाम किया.भारत के बल्लेबाजों ने पिछले दोनों मैच में बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया था और अब एक बार फिर ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है. यहां आप जान सकते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा?

कब और कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला 27 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा. यह मैच हेनरी स्टेडियम के वेलिंगटन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबलों पर सभी की नजरें टिकी हैं क्योंकि यह मैच जीतते ही भारत इस सीरीज में 3-0 से बढ़त हासिल कर लेगा. 

कितने बजे शुरू होगा मैच और आप कहां देख सकते हैं लाइव 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा. टॉस के लिए दोनों कप्तान दोपहर 12:00 बजे मैदान पर उतरेंगे.  

न्यूजीलैंड के लोकलटाइमजोन के हिसाब से यह मैच शाम 8:00 बजे शुरू होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच का सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण होगा. आपको मालूम हो कि सोनी स्पोर्ट्स 3 पर इस मैच का हिंदी में प्रसारण होगा. सोनी स्पोर्ट्स 1 पर इंग्लिश में इस मैच को आप देख सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में यह मैच आप देख सकते हैं. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड टीम का स्क्वॉड
न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर शामिल हैं.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement