Advertisement

IND vs NZ T20 Series: भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज में इशान किशन के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड, सिर्फ 7 रन बनाते ही बनेंगे नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज 

Ishan Kishan Records: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज 22 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया में शामिल धाकड़ बल्लेबाज इशान किशन के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड हैं. इशान पहले मैच में सिर्फ 7 रन बनाते ही एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. यहां आप जान सकते हैं इशान किशन के निशाने पर कौन-कौन रिकॉर्ड्स हैं? 

Ishan Kishan
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

India vs New Zealand T20 Series: भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है. टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से पांच टी-20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. सबसे पहले टी-20 सीरीज खेली जाएगी. भारत क्राइस्टचर्च में 22 अक्टूबर 2026 को टी-20 मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. इस सीरीज में टीम इंडिया में शामिल धाकड़ बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड हैं. इशान पहले मैच में सिर्फ 7 रन बनाते ही एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. यहां आप जान सकते हैं इशान किशन के निशाने पर कौन-कौन रिकॉर्ड्स हैं? 

सिर्फ 7 रन और इशान किशन तोड़ देंगे यह रिकॉर्ड 
इशान किशन साल 2026 में अभी तक 34 टी-20 इंटरनेशनल पारियों में 1158 रन बनाए हैं. भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में इस धाकड़ बल्लेबाज के नाम एक खास उपलब्धि जुड़ने वाली है. यदि इशान किशन भारत-न्यूजीलैंड की बीच खेले जाने वाले पहले मैच में सिर्फ 7 बना देते हैं तो वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. आपको मालूम हो कि अभी सूर्यकुमार यादव  एक कैलेंडर ईयर में 1164 रन बनाकर पहले स्थान पर हैं. उन्होंने साल 2022 में यह उपलब्धि पाई थी. अब इशान किशन के पास सूर्यकुमार यादव से आगे निकलने का मौका है. 

इशान किशन के नाम जुड़ सकती है यह उपलब्धि
आपको मालूम हो कि  भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज में इशान किशन के नाम एक और उपलब्धि जुड़ सकती है. फुल मेंबर टीमों में अभी किसी बल्लेबाज द्वारा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के नाम दर्ज है. मोहम्मद रिजवान ने साल 2021 में कुल 1326 रन बनाए थे. इशान किशन अभी तक 1158 रन बना चुके हैं. यदि इशान भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज में 179 रन बना देते हैं तो वह रिजवान से आगे निकल जाएंगे और यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

...तो इशान बना जाएंगे भारत के पहले बल्लेबाज 
टी-20 इंटरनेशनल मैच में अभी तक एक साल में 2000 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन के नाम दर्ज है. निकोलस पूरन ने साल 2024 में  2331 रन बनाए थे. मोहम्मद रिजवान ने साल 2021 में 2036 रन बनाए थे. आपको मालूम हो कि इशान किशन अभी तक साल 2026 में 49 टी-20 मैच में 1760 रन बना चुके हैं. यदि इशान भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज में 240 रन बना लेते हैं तो वह एक साल में 2000 टी-20 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज और ओवरऑल तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.

इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज शेड्यूल

  • पहला टी-20: 22 अक्टूबर 2026, क्राइस्टचर्च
  • दूसरा टी-20: 24 अक्टूबर 2026, क्राइस्टचर्च
  • तीसरा टी-20: 27 अक्टूबर 2026, वेलिंगटन
  • चौथा टी-20: 30 अक्टूबर 2026, ऑकलैंड
  • पांचवां टी-20: 1 नवंबर 2026, हैमिल्टन

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का टी-20 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड टीम का स्क्वॉड
न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर शामिल हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement