Advertisement

IND vs WI 1st T20: भारत-वेस्टइंडीज के बीच कल होगा टी-20 का पहला मुकाबला, इंडियन टीम में हुआ ये बड़ा बदलाव

कोरोना महामारी के कारण इस बार मैच में दर्शकों की एंट्री बैन है. इसलिए फैंस केवल इस मुकाबले को टीवी चैनल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही देख सकेंगे.

भारत-वेस्टइंडीज के बीच कल होगा टी-20 मुकाबला
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:34 PM IST
  • कोरोना के कारण मैच में दर्शकों की एंट्री बैन
  • टीवी चैनल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं मैच

IND vs WI 1st T20: भारत का सामना 16 फरवरी यानी कल से शुरू हो रही टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज से होगा. यह सभी मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होंगे. भारत और विंडीज की टीम कोलकाता पहुंच चुकी हैं और प्रैक्टिस सेशन में जुट गई हैं. 

टी20 मैच से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव किया गया है. दरअसल, केएल राहुल (KL Rahul)चोट लगने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर अब ऋषभ पंत (Rishabh Pant)को उप-कप्तान बनाया गया है. 

कहां देख सकते हैं मैच ? 

कोरोना महामारी के कारण इस बार दर्शकों की एंट्री बैन है. इसलिए फैंस केवल इस मुकाबले को टीवी चैनल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही देख सकेंगे. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के हिंदी, इंग्लिश और अन्य भाषाओं के चैनल्स पर होगा. वहीं, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है. यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होना है. 

किसके हाथ में है टीम की कप्तानी ? 

विराट कोहली के बाद अब रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे और ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है. वहीं, कैरेबियाई टीम की कप्तानी कीरोन पोलार्ड करेंगे और निकोलस पूरन को उप-कप्तान बनाया गया है. 
दोनों टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं शामिल ? 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव.

वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन (उप-कप्तान), डेरेन ब्रावो, रोस्टन चेस, डोमिनिक ड्रेक्स, शेल्डन कॉटरेल, फेबियन एलन, जेसन होल्डर, शाई होप, ब्रैंडन किंग, रॉवमन पॉवेल, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वॉल्श जूनियर, ओडीन स्मिथ, काइल मायेर्स.

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement