Advertisement

CHAK DE INDIA: एशियन हॉकी चैंपियनशिप में भारत ने दी पाकिस्तान को मात, 4-3 से जीता मैच

भारत की ओर से दो गोल हुए जिसने मैच को पलट कर रख दिया. जिसके बाद पाकिस्तान की टीम बराबरी नहीं कर पायी और आखिर में टाइम लिमिट खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 4 रहा. इस वक्त पाकिस्तान का स्कोर 3 पर था.

Indian Hockey Team
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST
  • भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से मात दी है.
  • भारत की ओर से चौथे क्वार्टर में वरूण कुमार और आकाशदीप सिंह ने गोल किया

भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से मात दी है. टीम ने एशिया चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. जिसके बाद भारत चैंपियनशिप ट्रॉफी में तीसरे नंबर पर रहा, तो पाकिस्तान चौथे स्थान पर रहा. इस मैच की शुरुआत हरमनप्रीत सिंह ने गोल करके की. हरमनप्रीत ने पेनल्टी कार्नर से गोल कर शानदार शुरुआत की. 

 कैसा रहा मैच?
 
मैच की बात करें, तो पेनल्टी कॉर्नर के बाद, भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली. इसके बाद पहले हाफ में पाकिस्तान के अफराज ने गोल करके बराबर स्कोर कर लिया. पहले हाफ का खेल खत्म होने के बाद भारत और पाकिस्तान का स्कोर 1-1 की बराबरी पर आ गया. इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से एक गोल किया. हालांकि, कुछ टाइम बाद तीसरे क्वार्टर में भारत की तरफ से सुमित ने गोल किया और मैच को बराबरी पर ला दिया. तीसरे क्वार्टर के समय पर स्कोर 2-2 की बराबरी पर आ गया.

मैच के आखिरी पल 

वहीं अब अगर चौथे क्वार्टर में टीम के प्रदर्शन की बात करें, तो भारत की ओर से चौथे क्वार्टर में वरूण कुमार और आकाशदीप सिंह ने गोल किया. भारत की ओर से दो गोल हुए जिसने मैच को पलट कर रख दिया. जिसके बाद पाकिस्तान की टीम बराबरी नहीं कर पायी और आखिर में टाइम लिमिट खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 4 रहा. इस वक्त पाकिस्तान का स्कोर 3 पर था. 

ये भी पढ़ें


 
 
 
 
 
 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement