अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप किया है. भारत ने अफगानिस्तान की टीम को 3-0 से हराया है. इस दौरान दोनों देशों की दोस्ती का नजारा भी दिखाई दिया. टीम इंडिया ने जीत का जश्न मनाया. इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के कप्तान को भी जश्न में शामिल किया.
टीम इंडिया के सेलिब्रेशन में जादरान-
अफगानिस्तान की टीम 0-3 से सीरीज गंवाने के बाद निराश थी. लेकिन टीम ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था. टीम इंडिया के कप्तान अय्यर ने सेलिब्रेशन में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को शामिल किया और उनका हौसला अफजाई की. इस खूबसूरत पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
BCCI ने पोस्ट की तस्वीरें-
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों शेयर की. जिसमें भारत और अफगानिस्तान की दोस्ती का नजारा दिखाई दिया. अफगानिस्तान के कप्तान जादरान टीम इंडिया के साथ जश्न का हिस्सा बने और तस्वीरें क्लिक करवाई.
भारत का सीरीज पर कब्जा-
टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की. आखिरी मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने तूफानी 108 रनों की पारी खेली. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक जड़ा और टेस्ट प्लेयर नेशन के खिलाड़ी के तौर पर सबसे तेज शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. जबकि संजू सैमसन ने भी अर्धशतक लगाया. आखिरी मैच में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए थे. इसके जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 94 रन पर आलआउट हो गई.
रेड्डी-बिश्नोई ने 3-3 विकेट लिए-
भारत की तरफ से नीतीश रेड्डी और रवि बिश्नोई ने 3-3 खिलाड़ियों को आउट किया. जबकि अक्षर पटेल ने दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. बुमराह और यश ठाकुर ने 1-1 विकेट लिए.
अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके साथ ही उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी दिया गया.
ये भी पढ़ें: