भारत और जापान के बीच साणो में टी20 मुकाबला खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने जापान को 2 रन से हरा दिया. बारिश की वजह से ये मुकाबला सिर्फ 5 ओवर का खेला गया. इस मैच जापान की क्रिकेट टीम ने टीम इंडिया के पसीने छुड़ा दिए और मुकाबले को काफी रोमांचक बना दिया. इस वाइड गेंद को लेकर टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर की अंपायर से बहस भी हुई, जो टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हुई. अगर ये बहस नहीं हुई होती तो इस मैच का नतीजा कुछ और भी हो सकता था.
वाइड गेंद को लेकर अंपायर से भिड़ गए अय्यर-
इस मुकाबले में एक ऐसा मौका भी आया, जब मैच के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया. आखिरी ओवर में मैच काफी रोमांचक मोड़ पर था, तभी अंपायर क्रिस थर्गेट ने अक्षर पटेल की एक गेंद वाइड दे दिया. इसको लेकर अक्षर पटेल काफी निराश हो गए. इस दौरान श्रेयस अय्यर कप्तान के पास पहुंच गए. मैच के नाजुक मोड़ पर इस तरह से वाइड गेंद करार दिए जाने से अय्यर काफी गुस्से में थे. उन्होंने गेंद को वाइड देने को लेकर अंपायर से सवाल किया.
अंपायर को बदलना पड़ा फैसला-
टीम इंडिया के दबाव के चलते मैदानी अंपायर क्रिस थर्गेट और क्रिस ब्राउन को इस गेंद को लेकर आपस में चर्चा करनी पड़ी. इसके बाद अंपायर ने अपना फैसला बदल दिया और गेंद को वैलिड करार दिया गया. इसकी वजह से मैच का रूख बदल गया.
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को 2 रन से हराया. अगर ये गेंद वाइड करार दी जाती है तो टीम इंडिया पर दबाव बढ़ जाता और मैच नतीजा कुछ भी हो सकता था.
5 ओवर का था मुकाबला-
टीम इंडिया और जापान के बीच टी20 मुकाबले में बारिश ने खलल डाला. जिसकी वजह से मैच सिरअफ 5 ओवर का हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 16 रन बनाए. इसके जवाब में जापान की टीम सिर्फ 30 रन ही बना सकी और 2 रन से मुकाबला हार गई.
ये भी पढ़ें: