India Vs Namibia T20 World cup 2026 भारत और नामीबिया के बीच खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 93 रनों से हरा कर जीत दर्ज की. लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया ने शुरुआत तो संभलकर की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में मैच का रुख ऐसा बदला कि नामीबिया की पूरी टीम 116 रनों पर सिमट गई.
ईशान किशन ने रचा इतिहास
ईशान किशन ने भारतीय विकेटकीपर बन कर रचा इतिहास, जिसका रिकॉर्ड MS Dhoni भी नहीं बना पाए हैं. दरअसल बीमारी के कारण अभिषेक शर्मा के टीम से बाहर होने के कारण, टीम ने बल्लेबाजी की जिम्मेदारी ईशान किशन को दी. भारत के सलामी बल्लेबाज ने 24 गेंदों में 61 रन बनाएं, जिसमें 4 छक्के और 5 चौके शामिल हैं. उनका नाम किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा टी20 विश्व कप में अर्धशतक बनाने वाले पहले विकेटकीपर के नाम से जाना जाएगा.
नामीबिया की अच्छी शुरुआत, फिर लड़खड़ाई पारी
210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया के लिए स्टीनकैम्प और फ्रायलिंक ने पारी की शुरुआत की. दोनों ने पावरप्ले में रन गति को संभाले रखा और टीम को मजबूत शुरुआत दी. हालांकि, रन तेज करने की कोशिश में फ्रायलिंक आउट हो गए. भारत के लिए पहला विकेट अर्शदीप सिंह ने लिया, जिसने मैच का संतुलन बदल दिया.
इसके बाद भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने दबाव बनाया. नामीबिया कुछ समय तक टिकने की कोशिश करती रही, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम बैकफुट पर चली गई. 12 ओवर के अंदर पांच विकेट गिरना नामीबिया के लिए बड़ा झटका साबित हुआ.
भारतीय गेंदबाजों ने पलटा खेल
मेन इन ब्लू के गेंदबाजों ने अनुशासित लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी की. खासकर स्पिन अटैक ने रन रोकने के साथ विकेट भी निकाले. इससे नामीबिया की रन गति टूट गई और लक्ष्य दूर होता चला गया. भारत की यह सामूहिक गेंदबाजी जीत की बड़ी वजह बनी.
नामीबिया के लिए यह मैच खुद को साबित करने का अवसर था. पिछली हार के बाद टीम से बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही थी. मैदान की सतह बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही थी और एक बड़े स्कोर की उम्मीद थी. दूसरी पारी में ओस भी असर डाल सकती थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने परिस्थितियों को उलटा अपने पक्ष में इस्तेमाल किया.
दोनों टीमों की प्लेइंग स्क्वॉड
भारत से ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर ने टीम के कमान को संभाला.
वहीं नामीबिया से लौरन स्टीनकैम्प, जान फ्रायलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, कप्तान गेरहार्ड इरास्मस, जे जे स्मिट, जेन ग्रीन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, डिलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, मैक्स हेंगो, मलान क्रूगर, बेन शिकोंगो, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट थे.
ये भी पढ़ें