Advertisement

तीसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी का खेलना तय, ओपनिंग या नंबर-3, सस्पेंस बरकरार

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी30 मुकाबला वेलिंगटन में होगा. इसके लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है. ईशान किशन को चोटिल होने की वजह से वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग इलेवन में होना तय माना जा रहा है. लेकिन उनकी बल्लेबाजी पोजिशन को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. क्योंकि पिछले मैच में सूर्यवंशी को तीसरे नंबर पर भेजा गया था.

Vaibhav Sooryavanshi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:14 AM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में आज यानी 27 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये मुकाबला दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगा. इस सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है. इस मैच में भी ईशान किशन चोट की वजह से बाहर हैं तो वैभव सूर्यवंशी का इस मैच में खेलना करीब-करीब तय माना जा रहा है. लेकिन उनकी पोजिशन अभी कंफर्म नहीं है. चलिए समझते हैं कि वैभव सूर्यवंशी किस पोजिशन पर मैदान पर उतर सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी का खेलना तय-
टीम इंडिया के बल्लेबाज ईशान किशन जांघ की मांसपेशी में खिंचाव से पूरी तरह से अभी तक नहीं उबर पाए हैं. ऐसे में वो तीसरे टी20 मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहेंगे. टॉप ऑर्डर में टीम इंडिया के पास ऑप्शन बहुत सीमित है. ऐसे में माना जा रहा है कि जो वैभव सूर्यवंशी बेंच पर बैठे-बैठे थक गए थे, उनको एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. कहा जा रहा है कि सूर्यवंशी का प्लेइंग इलेवन में होना तय माना जा रहा है.

ओपनिंग या नंबर 3, कैसा होगी पोजिशन?
जब ईशान किशन चोट की वजह से प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं तो वैभव सूर्यवंशी के तीसरे मैच में मैदान पर उतरना तय माना जा रहा है. लेकिन फैंस को वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पोजिशन पर नजर रहेगी. पिछले मैच में सूर्यवंशी की स्वाभाविक पोजिशन बदल दी गई थी. वो मैच के दौरान मैदान पर सहज भी नजर नहीं आ रहे थे. पिछले मैच में सूर्यवंशी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. फैंस से लेकर दिग्गज क्रिकेटर्स ने सूर्यवंशी की ओपनिंग पोजिशन बदलने को लेकर टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए थे. अब जब एक बार फिर सूर्यवंशी का खेलना तय माना जा रहा है तो उनकी पोजिशन क्या होगी? क्या वो ओपनिंग करेंगे या नंबर-3 पर ही उनको मौका मिलेगा. इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि नंबर-3 पर असहज महसूस कर रहे सूर्यवंशी से ओपनिंग कराई जा सकती है और संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के  लिए भेजा सकता है.

वेलिंगटन में बदलेगा माहौल-
न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले दोनों मैच क्राइस्टचर्च में खेले गए थे. जबकि तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में होगा. वेलिंगटन में तेज हवाएं दिक्कत करती हैं. हवा 55 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है. ऐसे में बल्लेबाजों को शॉट खेलने में दिक्कत होगी. इसके साथ ही फील्डिंग में भी परेशानी हो सकती है. इस तरह से वेलिंगटन में टीम इंडिया के लिए चुनौतियां बड़ी हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement