न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के 225 रन के स्कोर को पीछे छोड़ दिया. इस जीत में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल और कप्तान श्रेयस अय्यर का शानदार योगदान रहा. लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसके बिना इस जीत की चर्चा अधूरी होगी. उस खिलाड़ी का नाम नमन धीर है. नमन धीर ने तूफानी पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाई.
नमन धीर का तूफान-
नमन धीर ने तूफानी पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाई. नमन ने सिर्फ 15 गेंदों में टीम इंडिया की जीत के रास्ते खोल दिए. नमन ने शानदार 42 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 5 चौके लगाए. नमन का स्ट्राइक रेट 280 का रहा. नमन ने एक भी डॉट बॉल नहीं खेली.
33 गेंदों में 59 रन की थी जरूरत-
जब नमन धीर मैदान पर उतरे तो उस समय टीम इंडिया संघर्ष कर रही थी. टीम के लिए 33 गेंदों में 59 रनों की जरूरत थी. मैच फंसा हुआ था. टीम इंडिया के 5 विकेट गिर चुके थे. भारतीय फैंस को नमन से उम्मीदें थी. नमन ने फैंस को निराश भी नहीं किया और आते ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. नमन ने लगातार रन बनाया.
नमन धीर ने पहली और दूसरी गेंद पर सिंगल लिया. जबकि तीसरी गेंद पर 2 रन लिए. अब नमन की आंखें गेंदों को पढ़ चुकी थी. चौथी गेंद पर नमन धीर ने गगनचुंबी छक्का लगाया. इसके बाद 5वीं गेंद पर चौका और छठी-7वीं गेंद पर एक-एक रन लिए.
इसके बाद नमन ने 8वीं, 9वीं और 10वीं गेंद पर तीन चौके जड़ दिए. नमन ने 11वीं गेंद पर दो रन बनाए. फिर 12वीं गेंद पर एक रन लिया. धीर ने 13वीं गेंद पर चौका जड़ा और टीम इंडिया को जीत के करीब पहुंचा दिया. 14वीं गेंद पर एक रन लिया. जबकि 15वीं गेंद पर छक्का जड़ दिया. इस तरह से नमन ने 15 गेंदों में 42 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर नाबाद रहे.
नमन ने रचा इतिहास-
नमन धीर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का नया कीर्तिमान बनाया है. उन्होंने 15 गेंदों में 42 रन बनाए हैं. उन्होंने इरफान पठान के रिकॉर्ड को तोड़ा है. इरफान पठान ने 33 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी.
संजू, श्रेयस का कमाल-
संजू सैमसन ने 33 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली. संजू ने 4 छक्के और 8 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 203.03 का रहा. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों में 42 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और एक चौका लगाया. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 12 गेंदों में 29 रन बनाए. उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए. अक्षर पटेल ने 14 गेंदों में 24 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: