तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया. इस मुकाबले में विराट कोहली ने धमाकेदार पारी खेली. कोहली ने88 गेंदों में शानदार 139 रन बनाए. इस दौरान कोहली ने 9 छक्के और 10 चौके लगाए. इस पारी के दैरान विराट ने वनडे इंटरनेशनल में 15 हजार रने भी पूरे किए. ये शतक कोहली के करियर का 55वां शतक था. इस मैच के दौरान विराट कोहली ने कई इंटरनेशनल रिकॉर्ड्स बनाए. चलिए आपको बताते हैं कि कोहली के नाम कौन-कौन से रिकॉर्ड्स दर्ज हुए.
एक मैदान पर नाबाद सबसे ज्यादा रन-
विराट कोहली ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरेशनल स्टेडियम में एक ऐसा रिकॉर्ड् बनाया है, जिसे तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए असंभव जैसा है. कोहली ने इस मैदान पर बिना आउट हुए 315 रन बना चुके हैं. साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली ने नाबाद 33 रन बनाए थे. इसके बाद साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने 110 गेंदों पर 166 रन बनाए थे और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 139 रनों की पारी खेली है. इस तरह से कोहली एक मैदान पर नाबाद रहते हुए सबसे ज्यादा वनडे परन बनाने का रिकॉर्ड्स बना चुके हैं.
वनडे में सबसे तेज 15 हजार रन का रिकॉर्ड-
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन बना लिए हैं. कोहली सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली 303 पारियों में 15950 गेंदों में ये उपल्ब्धि हासिल की है. जबकि सचिन तेंदुलकर ने 15 हजार रन बनाने के लिए 377 पारियों और 17528 गेंदों का सामना किया था.
15 हजार रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज-
विराट कोहली वनडे में 15 हजार रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले ये कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने किया है. सचिन ने 463 पारियों में वनडे में 18426 रन बनाए हैं. जबकि कोहली ने 315 मैचों में 15080 रन बना चुके हैं.
किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक-
विराट कोहली वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 शतक लगा चुके हैं. कोहली किसी एक टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं. कोहली ने ये कारनाम दूसरी बार किया है. इससे पहले कोहली श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक लगा चुके हैं. इस लिस्ट में रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं. सचिन और रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9-9 शतक लगा चुके हैं.
लिस्ट-ए क्रिकेट में सचिन के बराबर-
विराट कोहली लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुंच गए हैं. सचिन ने लिस्ट-ए क्रिकेट में 60 शतक लगाए थे. अब तक कोहली भी 60 शतक लगा चुके हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के ग्राहम कूच का नंबर है. उन्होंने 44 शतक लगाए हैं.
घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा शतक की बराबरी-
विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. कोहली का घरेलू मैदान पर ये 42वां शतक है. जबकि सचिन ने भी 42 शतक लगाए हैं.
एक मैच में कोहली के सबसे ज्यादा छक्के-
विराट कोहली ने एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अपना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. कोहली ने इससे पहले एक मैच में सबसे ज्यादा 8 छक्के लगाए थे. उन्होंने ये कारनामा इसी मैदान पर 2023 में किया था, जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ छक्के लगाए थे. अब कोहली ने 9 छक्के लगाकर ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें: