Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज, रांची की पिच और मौसम बारे में सबकुछ जानिए

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज रांची में खेला जाएगा. रांची मैदान की पिच और मौसम के बारे में जानिए.

Ranchi T20 Match
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा. इसके लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है. फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाए हुए है. चलिए आपको रांची वनडे के बारे में बताते हैं.

कितने बजे से रांची में भिड़ंत-
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज रांची में खेला जाएगा. ये मुकाबला जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराया था.

रांची स्टेडियम में क्या रहा है रिकॉर्ड?
रांची क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 4 टी20 मैच खेले गए हैं. इसमें से 3 मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. जबकि एक मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर पिछला मुकाबला साल 2023 में खेला गया था. जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने 21 रनों से जीत दर्ज की थी. इस मैच में टीम इंडिया 176 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी.

रांची स्टेडियम में 7 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें 4 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है और 2 मैचों हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच बेनतीजा रहा है. इस मैदान पर 3 टेस्ट मैच खेले गए हैं. जिसमें भारत ने 2 मैचों में जीत दर्ज की है. एक मैच ड्रॉ रहा.

रांची में कैसा रहेगा मौसम?
रांची में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिन में ज्यादातर समय धूप रहेगी. बादल भी दिखाई दे सकते हैं. बारिश की 65 फीसदी संभावना है. हवा 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.

कैसी है रांची की पिच?
रांची मैदान के पिच पर शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. जिसकी वजह से बड़ा स्कोर खड़ा करने में चुनौती आएगी. दूसरी बार बैटिंग करे वाली टीम के जीतने के चांस ज्यादा हैं. जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. 

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement