भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 14 अक्तूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. टीम इंडिया इस मैदान पर सीरीज जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी. जबकि वेस्टइंडीज की टीम सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी. एक बार फिर इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी की चर्चा हो रही है. फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनको इस बार जरूर टीम में खेलने का मौका मिलेगा. हालांकि माना जा रहा है कि इस बार भी वैभव को बाहर बैठना पड़ सकता है और संजू प्लेइंग इलेवन में मौजूद रहेंगे.
रिस्क नहीं लेना चाहेगी टीम-
टीम इंडिया इस अहम मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहेगी. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं. सूर्यवंशी को एक बार फिर मायूसी हाथ लग सकती है और फैंस निराश हो सकते हैं. ये मैच सीरीज जीतने का मौका है, ऐसे में ओपनिंग जोड़ी के साथ छेड़छाड़ करने की संभावना कम ही है. वैसे भी इस मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने IPL में सिर्फ एक मैच खेला है. जिसमें उनका खाता भी नहीं खुला था.
कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन?
अभिषेक और संजू की ओपनिंग के बाद ईशान किशन मैदान पर बल्लेबाज करने आ सकते हैं. जबकि चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर उतर सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, नमन धीर और नीतीश रेड्डी मोर्चा संभालेंगे. टीम इंडिया की गेंदबाजी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल के साथ प्रिंस यादव और मयंक यादव भी रहेगी. अर्शदीप सिंह को भी मौका मिल सकता है.
हैदराबाद में बरसेंगे रन-
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में बड़े स्कोर बनते रहे हैं. पिछले 2 सालों में आईपीएल में 310, 297, 286 और 277 रन जैसे विशाल स्कोर खड़े हुए हैं. हालांकि पिच को हाल ही में दोबारा तैयार किया गया है. लेकिन अभी भी पिच बल्लेबाजों के अनुकूल ही है.
ये भी पढ़ें: