Advertisement

एक बार फिर मैदान में होंगे वैभव सूर्यवंशी, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के बारे में सबकुछ जानें

जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से हो रहा है. इस सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. सूर्यवंशी को इस सीरीज में खुद को साबित करना होगा, क्योंकि इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. उन्होंने 3 मैचों में 14,13 औरप 15 रन बनाए थे.

Vaibhav Sooryavanshi
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

आयरलैंड-इंग्लैंड में टी20 सीरीज और अंग्रेजों के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया एक बार फिर तैयार है. टीम इंडिया इस बार टी20 सीरीज जिम्बाब्वे में खेलेगी. सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में होगा. इसके लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है. आईपीएल में कमाल करने वाले वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका मिला है. इंग्लैंड के खिलाफ फ्लॉप साबित हुए सूर्यवंशी से जिम्बाब्वे में बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है. 

जिम्बाब्वे में सूर्यवंशी करना होगा कमाल-
वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया में जगह मिली है. सूर्यवंशी को आलोचकों का जवाब देना होगा. वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में टी20 सीरीज में कुछ खास नहीं किया था. जिसके बाद कई लोग उनकी आलोचना करने लगे थे. खासतौर पर सोशल मीडिया पर उनको आईपीएल का खिलाड़ी कहा जाने लगा था. लेकिन चयनकर्ताओं ने सूर्यवंशी पर पूरा भरोसा जताया और उनको खुद को साबित करने का फिर मौका दिया. अब देखना है कि सूर्यवंशी जिम्बाब्वे में मिले इस मौके को भुना पाते हैं या नहीं.

इंग्लैंड में फ्लॉप रहे थे सूर्यवंशी-
15 साल के इस बल्लेबाज को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका मिला था. उन्होंने इस सीरीज में 3 मैच खेले थे. सूर्यवंशी ने हर मैच में एक बेहतरीन शुरुआत की. अपने तेवर के मुताबिक उन्होंने गेंदों को सीमा रेखा के बाहर भी भेजा. लेकिन इन अच्छी शुरुआती को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. उन्होंने पहले मैच में सिर्फ 14 रन बनाए. जबकि दूसरे और तीसरे मैच में 13 और 15 रन बनाए. हालांकि इस दौरान सूर्यवंशी ने 5 छक्के लगाए.

जिम्बाब्वे में टीम इंडिया का शेड्यूल-
टीम इंडिया को टी20 सीरीज खेलनी है. पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा. जबकि दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को खेला जाएगा. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा टी20 मैच 26 जुलाई को होगा. ये सभी मुकाबले हरारे में होंगे.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement