Advertisement

ICC ODI rankings: शुभमन गिल के बल्ले का दम, ODI रैंकिंग में हासिल किया बड़ा मुकाम

भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 45 स्थान की छलांग लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की वनडे रैंकिंग में 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

शुभमन गिल के बल्ले का दम, ODI रैंकिंग में हासिल किया बड़ा मुकाम
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST
  • पांचवें स्थान पर कोहली
  • रैंकिंग में टॉप पर हैं बाबर आजम

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने 24 अगस्त 2022 को जारी ICC ODI रैंकिंग में 45 वें स्थान की भारी बढ़त हासिल की है. ​​दाएं हाथ के बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों में 245 रन बनाने के बाद खुद को दुनिया के बल्लेबाजों में 38 वां स्थान हासिल किया. तीन मैचों की श्रृंखला के अंतिम मैच में गिल ने बेहतरीन शतक जड़ा, वहीं उन्होंने पहले मैच में नाबाद 82 रन बनाए.

पांचवें स्थान पर कोहली
इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 744 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए है. उन्हें जिम्बाब्वे दौरे से आराम दिया गया था. वहीं भारतीय कप्तान छठे स्थान पर कायम हैं. उन्हें भी जिम्बाब्वे दौरे के बाद आराम दिया गया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों में 154 रन बनाने के बावजूद अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक पायदान नीचे 12वें स्थान पर खिसक गए हैं. उन्होंने पहले और तीसरे वनडे में अर्धशतक जड़ा था.

रैंकिंग में टॉप पर हैं बाबर आजम
इस लिस्ट में पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम 891 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं. उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डर डुसेन 789 रेटिंग अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वहीं गेंदबाजों की सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट नंबर वन पर बने हुए हैं. ऑलराउंडरों की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन चोटी पर काबिज हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement