Advertisement

Priya Saroj Rinku Singh: कौन हैं प्रिया सरोज जिनकी क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ शादी की तारीख तय? जानिए कैसे हुई थी पहली मुलाकात

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है. इसी साल नवंबर में रिंकू सिंह शादी के बंधन में बंध जाएंगे. 8 जून को लखनऊ के एक होटल में प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई है.

Rinku Yadav & Priya Saroj Wedding (Photo Credit: Getty)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2025,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST
  • रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 8 जून को सगाई करेंगे
  • रिंकू और प्रिया 18 नवंबर को करेंगे शादी
  • प्रिया सरोज के पिता तीन बार के MP हैं

क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है. इसी साल 18 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इससे पहले 8 जून को लखनऊ के होटल में सगाई होगी. इस कार्यक्रम में परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे.

क्रिकेटर रिंकू सिंह इस बार अपने अपने छक्कों के लिए नहीं पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं. रिंकू सरोज और प्रिया सरोज 18 नवंबर 2025 को शादी करेंगे. बताया जा रहा है कि शादी वाराणसी में होगी. इसी साल जनवरी में दोनों की शादी पक्की हुई थी. दोनों का रोका हो चुका है.

कौन हैं प्रिया सरोज?
रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज राजनीति से जुड़ी हुई है. प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद है. प्रिया देश की सबसे युवा महिला सांसद हैं. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर से चुनाव लड़ा था. उस समय प्रिया सरोज की उम्र 25 साल थी. 

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रिया सरोज ने मछलीशहर से चुनाव लड़ा और जीता था. इस चुनाव में प्रिया ने बीपी सरोज को 35 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पैदा हुई थीं. अब उसी शहर में प्रिया रिंकू सिंह के साथ सात फेर लेंगी.

विरासत में मिली राजनीति
प्रिया सरोज का परिवार पहले से राजनीति से जुड़ा हुआ है. प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं. तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं. तूफानी सरोज उत्तर प्रदेश के केराकत से विधायक हैं. प्रिया सरोज को राजनीति विरासत में मिली हैं.

प्रिया सरोज ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली में पूरी की. उन्होंने नई दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से शिक्षा पूरी की. इसके बाद प्रिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रेजुएशन की. स्नातक करने के बाद प्रिया सरोज ने नोएडा में स्थिति एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री. इसके बाद 2024 में वो राजनीति में चली गईं.

रिंकू से पहली मुलाकात
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की पहली मुलाकात एक सहेली के जरिए हुई. तूफानी सरोज के मुताबिक, प्रिया सरोज की सहेली के दोस्त के पिता क्रिकेटर हैं. रिंकू सिंह की उनसे पहचान थी. उनके यहां रिंकू सिंह का आना-जाना था. सहेली के पिता ने ही रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की मुलाकात करवाई. इस तरह से दोनों के बीच पहली मुलाकात हुई थी.

रिंकू सिंह में बातचीत शुरू हुई. एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला. रिंकू और प्रिया ने अपने-अपने परिवार में बताया. तब रिंकू के पिता ने तूफानी सरोज से संपर्क किया और शादी की बात की. इसके बाद जनवरी में शादी पक्की हुई और फिर रोका हुआ. अब 8 जून को लखनऊ में सगाई होगी. 18 नवंबर को वाराणसी में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज शादी के बंधन में बंधेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement