Advertisement

Rohit Sharma-Virat Kohli Records: रोहित शर्मा-विराट कोहली का फिर गरजेगा बल्ला! चौके-छक्कों के साथ करेंगे रनों की बारिश, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स

India-West Indies ODI Series: भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से होने जा रही है. भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल किया गया है. इस सरीजी में रोहित और विराट के निशाने पर कई रिकॉर्ड्स हैं. यहां इनके बारे में जान सकते हैं. 

Several Records in Rohit Sharma and Virat Kohli's Sights During the ODI Series Against West Indies
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

भारत-वेस्टइंडीज वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान हो चुका है. वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल को दी गई है जबकि टी-20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है. 3 मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से खेली जाएगी. 6 अक्टूबर से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को शामिल किया गया है. इस सरीजी में रोहित और विराट के निशाने पर कई रिकॉर्ड्स हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं. 

रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की अटकलों पर लगा दिया था विराम 
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अभी सिर्फ इंटरनेशनल वनडे मैच ही खेलते ही. रोहित शर्मा ने 29 जून 2024 को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 से और 7 मई 2025 को टेस्ट से संन्यास ले लिया था. इंग्लैंड दौरे के दौरान वनडे फॉर्मेट से भी रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि रोहित शर्मा ने 19 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ सैकड़ा जड़कर एक बाद फिर खुद को साबित किया और रिटायरमेंट की अटकलों पर विराम लगा दिया था. 

रोहित शर्मा के नाम जुड़ सकती हैं ये उपलब्धियां
रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम रखा गया है. साल 2027 में वनडे विश्व कप खेला जाना है, ऐसे में यह सीरीज काफी अहम है. इस सीरीज में हिटमैन के निशाने पर कई रिकॉर्ड्स हैं. इस सीरीज में रोहित शर्मा 12000 रन के आंकड़े छू सकते हैं. आपको मालूम हो कि अभी तक रोहित शर्मा ने 288 वनडे मैचों की 280 पारियों में 48.95 की औसत से कुल 11895 रन बनाए हैं. 

यदि रोहित शर्मा भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में 105 रन बना लेते हैं तो उनके 12000 रन पूरे हो जाएंगे. ऐसा करने के बाद रोहित शर्मा तीसरे भारतीय और दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन जाएंगे. आपको मालूम हो कि अभी भारतीय बल्लेबाजों में 18426 रनों के साथ सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं. इसके बाद दूसरे स्थान पर 14941 रनों के साथ विराट कोहली हैं. रोहित शार्मा 12000 वनडे रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन सकते हैं. आपको मालूम हो कि विराट कोहली ने 242 पारियों में और सचिन तेंदुलकर ने 300 पारियों में 12000 रन पूरे किए थे.

रोहित शर्मा के नाम भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में एक और उपलब्धि जुड़ सकती है. रोहित शर्मा घरेलू वनडे में 5500 रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन सकते हैं. अभी रोहित शर्मा के नाम 5217 रन हैं. घरेलू वनडे में में सचिन तेंदुलकर के नाम 6976 रन, कोहली के नाम 6867 रन और रिकी पोंटिंग के नाम 5406 रन हैं. ऐसे में रोहित शर्मा के पास रिकी पोंटिंग से आगे निकलने का मौका है. इसके अलावा रोहित शर्मा इस सीरीज में वनडे में बतौर सलामी बल्लेबाज 10000 रन पूरे कर सकते हैं. अभी रोहित शर्मा के नाम वनडे में बतौर सलामी बल्लेबाज 9865 रन हैं. रोहित शर्मा इस मामले में सचिन तेंदुलकर (15310 रन), सनथ जयसूर्या (12740 रन) और क्रिस गेल (10179 रन) के बाद चौथे स्थान पर हैं.

विराट कोहली के निशाने पर ये रिकॉर्ड्स 
भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय टीम में रखा गया है. विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में हैं. ऐसे में कोहली का बल्ला यदि फिर चला तो कई रिकॉर्ड्स धारासाई हो जाएंगे.  कोहली वनडे में 15000 रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन सकते हैं. विराट कोहली ने अभी तक 314 वनडे मैचों में 58.59 की औसत से कुल 14941 रन बनाए हैं. कोहली यदि भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में सिर्फ 59 रन बना लेते हैं तो उनके  15000 रन पूरे हो जाएंगे. आपको मालूम हो कि इस मामले में अभी कोहली से आगे सचिन हैं. सेचिन तेंदुलकर ने 18426 रनों के साथ वनडे मैच से संन्यास लिया था. श्रीलंकाई खिलाड़ी कुमार संगाकारा 14234 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. 

विराट कोहली के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में एक और उपलब्धि जुड़ सकती है. कोहली घरेलू मैदान पर 7000 वनडे रन वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं. अभी तक सचिन तेंदुलकर घरेलू मैदान पर 164 वनडे मैचों में 48.11 की औसत से 6976 रन बना चुके हैं और वह इस मामले में पहले स्थान पर हैं. कोहली ने घरेलू मैदान पर खेले गए 130 वनडे में 62.42 की औसत से कुल 6867 रन बनाए हैं. विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में एक और रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन सकते हैं. कोहली ने अभी तक कुल 148 अर्धशतक जमाए हैं. इसमें टेस्ट में 31 अर्धशतक, वनडे में 79 अर्धशतक और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 38 अर्धशतक शामिल हैं. 

आपको मालूम हो कि अभी तक सिर्फ दो बाल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 से अधिक अर्धशतक बनाए हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 164 अर्धशतक के साथ सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं. उनके बाद दूसरे स्थान पर 153 अर्धशतक के साथ कुमार संगकारा हैं. कोहली और भी कई मुकाम हासिल कर सकते हैं. कोहली वनडे में दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10-10 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं. आपको मालूम हो कि कोहली ने अभी तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 वनडे मुकाबलों में 66.50 की औसत से कुल 2261 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक शामिल हैं. यदि वह एक शतक लगा देते हैं तो इस देश के खिलाफ उनके कुल 10 शतक हो जाएंगे. उधर, कोहली श्रीलंका के खिलाफ पहले ही 10 शतक लगा चुके हैं. आपको मालूम हो कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 8 वनडे शतक लगा चुके हैं. 

भारत -वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल 

  • पहला वनडे: 27 सितंबर 2026, तिरुवनंतपुरम
  • दूसरा वनडे: 30 सितंबर 2026, गुवाहाटी
  • तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर 2026, न्यू चंडीगढ़
  • पहला टी-20: 6 अक्टूबर 2026, लखनऊ
  • दूसरा टी-20: 9 अक्टूबर 2026, रांची
  • तीसरा टी-20: 11 अक्टूबर 2026, इंदौर
  • चौथा टी-20: 14 अक्टूबर 2026, हैदराबाद
  • पांचवां टी-20: 17 अक्टूबर 2026, बेंगलुरु

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकीब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर.

भारतीय टी-20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement