Advertisement

IPL 2022 CSK vs DC: अस्पताल में भर्ती हुए पृथ्वी शॉ, इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर बोले- बुखार से हो रहा हूं रिकवर

पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टग्राम से फोटो पोस्ट की है. इस तस्वीर में पृथ्वी हॉस्पिटल बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने इसमें लिखा है कि वह हॉस्पिटल में एडमिट हैं और बुखार से रिकवर कर रहे हैं.

Prithvi Shaw
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2022,
  • अपडेटेड 7:14 PM IST
  • पृथ्वी ने की फोटो शेयर 
  • पिछला मैच भी नहीं खेले थे पृथ्वी  

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के बीच मैच से पहले ही बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अस्पताल में भर्ती हैं. इसकी जानकारी खुद पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. दरअसल, पृथ्वी शॉ को तेज बुखार आया है, जिसके कारण वे अस्पताल में भर्ती हैं. 

पृथ्वी ने की फोटो शेयर 

पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टग्राम से फोटो पोस्ट की है. इस तस्वीर में पृथ्वी हॉस्पिटल बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने इसमें लिखा है कि वह हॉस्पिटल में एडमिट हैं और बुखार से रिकवर कर रहे हैं. सभी की शुभकामनाओं का शुक्रिया. जल्द ही फिर से एक्शन में दिखूंगा.  

पिछला मैच भी नहीं खेले थे पृथ्वी  

दरअसल, पृथ्वी शॉ ने पिछले मैच भी नहीं खेला था. गुरुवार, 5 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल के पिछले मैच में पृथ्वी इलेवन का हिस्सा नहीं थे. हालांकि, वे क्यों नहीं खेले हैं इस बार की जानकारी  किसी को नहीं थी. लेकिन अब रविवार को खुद बता दिया है कि वे बुखार से रिकवर हो रहे हैं. पृथ्वी शॉ आखिरी बार 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले थे.

गौरतलब है कि आईपीएल के दौरान ही दिल्ली कैपिटल्स के कुछ स्टाफ मैंबर्स कोविड-19 पॉजिटिव हो गए थे. वहीं आईपीएल 2022 के स्कोरकार्ड की बात करें, तो ​दिल्ली कैपिटल्स अभी पांचवें नंबर पर है. ऋषभ पंत टीम की कप्तानी कर रहे हैं. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक दस मैच खेले हैं जिसमें से वे आधे मैच ही जीत पाई हैं.
 
 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement