Advertisement

IPL 2024: धोनी का फिर दिखेगा आईपीएल में जलवा, गुजरात में ही रहेंगे हार्दिक, यहां देखें रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL 2024 Player Retentions: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार प्लेयर ऋषभ पंत आईपीएल के अगले सीजन में खेलते दिख सकते हैं. दिल्ली टीम ने पंत को रिटेन किया है. गुजरात टाइटन्स ने कप्तान हार्दिक पंड्या को रिटेन किया है. 

Hardik Pandya and MS Dhoni (photo: X)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST
  • दिल्ली कैपिटल्स में खेलते दिखेंगे ऋषभ पंत
  • KKR ने 12 खिलाड़ियों को किया टीम से बाहर

अब भारतीय क्रिकेट फैन्स विश्व कप की हार को भूलकर टी-20 मैच देख रहे हैं. इसके साथ ही वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन का इंतजार भी कर रहे हैं. उधर, आईपीएल 2024 के लिए सभी टीमों की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ चुकी है. 

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपना जलवा आईपीएल में दिखाएंगे. वहीं हार्दिक पांड्या पर सभी की नजरें थीं, लेकिन फिलहाल वह गुजरात के साथ बने रहेंगे. सभी 10 टीमों से कुल 89 खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है. इस आईपीएल सीजन को लेकर नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में हो सकती है.  आइए जानते हैं किस टीम में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं?

चेन्नई की टीम ने सबसे पहले की सूची जारी
आईपीएल की एक टीम में कम से कम 18 खिलाड़ी और अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं. इनमें आठ विदेशी खिलाड़ियों का होना भी जरूरी है. हालांकि, प्लेइंग-11 में सिर्फ चार खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है. सबसे पहले चेन्नई की टीम ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की. चेन्नई ने बेन स्टोक्स को बाहर कर दिया. इसके कयास पहले ही लगाए जा रहे थे. वहीं, दिल्ली ने भी 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया और यह फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में फिर से नई टीम बनाने की कोशिश करेगी.

1. चेन्नई टीम
रिटेन प्लेयर्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवॉन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शेख राशीद, रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, मोईन अली, शिवम दुबे, निशांत सिंधु, अजय मंडल, राजवर्धन हेंगरगेकर, दीपक चाहर, महीश तीक्ष्णा, मुकेश चौधरी, प्रशांत सौलंकी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे और मथीशा पथिराना.

रिलीज किए गए खिलाड़ीः अंबाती रायुडू, ड्वेन प्रिटोरियस, बेन स्टोक्स, भगत वर्मा, सुभ्रांशु सेनापति, आकाश सिंह, काइल जेमीसन, सिसांदा मगाला.

2. मुंबई इंडियंस
रिटेन खिलाड़ीः रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरून ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहल वधेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरनडॉर्फ, रोमारियो शेपर्ड.

रिलीज खिलाड़ीः मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुएन यानसेन, झाय रिचर्डसन, राइली मेरिडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर.

3. दिल्ली कैपिटल्स
रिटेन प्लेयर्स: ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिचेल मार्श, यश ढुल, प्रवीण दुबे, विकी ओस्तवाल, एनरिक नोर्त्जे, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार.

रिलीज खिलाड़ीः चेतन साकरिया, राइली रूसो, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, फ्लिप साल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान, प्रियम गर्ग.

4. बेंगलुरु टीम 
रिटेन खिलाड़ीः फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भांडगे, मयंक डागर, व्यसक विजय कुमार, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ली, हिमांशू शर्मा, राजन कुमार,

रिलीज खिलाड़ीः वनिंदू हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव.

5. राजस्थान रॉयल्स
रिटेन खिलाड़ीः संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फेरेरिया, कुणाल राठौर, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेन्द्र चहल, एडम जैम्पा, आवेश खान.

रिलीज खिलाड़ीः अब्दुल बाशित, जो रूट, जेसन होल्डर, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, ओबेड मैकॉय, मुरुगन अश्विन, केसी करिअप्पा, केएम आसिफ.

6. पंजाब किंग्स
रिटेन खिलाड़ीः शिखर धवन, जितेश शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत भाटिया, अथर्व ताइदे, ऋषि धवन, सैम करन, सिकंदर रजा, लियम लिविंगस्टोन, गुरनूर सिंह बरार, शिवम सिंह, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार,विद्वत कवेरप्पा, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस.

रिलीज खिलाड़ीः मोहित राठी, भानुका राजपक्षा, बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा, शाहरुख खान.

7. कोलकाता नाइट राइडर्स
रिटेन खिलाड़ीः श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, वेंकेटश अय्यर, जेसन रॉय, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती.

रिलीज खिलाड़ीः लिटन दास, शाकिब अल हसन, आर्य देसाई, डेविड वीज, एन जगदीशन, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, जॉनसन चार्ल्स, टिम साउदी.

8. सनराइजर्स हैदराबाद
रिटेन खिलाड़ीः एडेन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स, उपेन्द्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह, सनवीर सिंह, अब्दुल समद, मार्को यानेसन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे, फजलहक फारुकी.

रिलीज खिलाड़ीः हैरी ब्रूक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील हुसौन, आदिल रशीद.

9. लखनऊ टीम
रिटेन खिलाड़ीः लोकेश राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन, क्विंटन डिकॉक, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, देवदत्त पडीक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, क्रुणाल पांड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, मार्क वुड,मयंक यादव, मोहसिन खान.

रिलीज खिलाड़ीः जयदेव उनादकट, डेनियल सम्स, मनन वोहरा, स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, अर्पित गुलेरिया, सुर्यांस सेडगे, करुण नायर.

10. गुजरात टाइटंस
रिटेन खिलाड़ीः हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू शॉर्ट, ऋद्धिमान साहा, केन विलियम्सन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नलकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा.

रिलीज खिलाड़ीः केएस भरत, यश दयाल, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोशेप, दसून शनाका.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement