Advertisement

ऑरेंज कैप की दौड़ में कहाँ हैं सूर्यवंशी? टॉप 4 में सनराइजर्स हैदराबाद 3 बल्लेबाज

IPL 2026 में ऑरेंज कैप की लड़ाई रोचक दौर में पहुंच गई है. ऑरेज कैप की दौड़ में सनराइजर्स हैदराबाद सबसे आगे है. इस टीम के 3 खिलाड़ी टॉप 4 में शामिल हैं. राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस दौड़ में पिछड़ गए हैं. हालांकि इस बड़ी पारी के बाद वो इस दौड़ में सबसे आगे हो सकते हैं.

Vaibhav Suryavanshi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार खेल देखने को मिल रहा है. इस बार वैभव सूर्यवंशी का नाम खूब चर्चा में है. शुरुआत वैभव ऑरेंज कैप के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. लेकिन अब जब आईपीएल के 50 मैच हो चुके हैं तो ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी पिछड़ते जा रहे हैं. ऑरेंज कैप की दौड़ में हैदराबाद का जलवा है. इस टीम के 3 खिलाड़ी टॉप 4 में शामिल हैं. चलिए आपको ऑरेंज कैप के दावेदारों के बारे में बताते हैं.

हेनरिक क्लासेन के नाम ऑरेंज कैप-
आईपीएल में इस समय ऑरेंज कैप पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का कब्जा है. क्लासेन ने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 23 छक्के और 36 चौके लगाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 157.32 है.

अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर-
ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. अभिषेक ने 11 मैचों में 475 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 36 छक्के लगाए हैं और 43 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा है. हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा के बीच रनों का ज्यादा अंतर नहीं है. क्लासेन सिर्फ 19 रन ज्यादा बनाए हैं. कभी भी अभिषेक शर्मा क्लासेन को पीछे छोड़ सकते हैं.

राहुल और किशन भी ज्यादा पीछे नहीं-
ऑरेंज कैप की दौड़ में केएल राहुल तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 10 मैचों में 445 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 24 छक्के और 44 चौके लगाए हैं. केएल राहुल का स्ट्राइक रेट 180 से अधिक का है. केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं.

इस लिस्ट में ईशान किशन भी शामिल हैं. ईशान किशन भी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं. उन्होंने 11 मैच खेले हैं और अब तक 409 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 22 छक्के और 41 चौके लगाए हैं.

ऑरेंज कैप की रेस में कहां हैं वैभव सूर्यवंशी?
वैभव सूर्यवंशी कभी ऑरेंज कैप की रेस में नंबर वन पर थे. उनकी बल्लेबाजी की खूब चर्चा होती थी. लेकिन इन दिनों उनका बल्ला खामोश है. हालांकि वैभव सूर्यवंशी ने 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 37 छक्के लगाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने 35 बार गेंद को सीमा रेखा का बाहर भेजा है. उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी अधिक का है. भले ही वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं. लेकिन अगर वो एक मैच में चल गए तो पहले नंबर पर आना आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement