गुरुवार, 30 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने 156 रनों का लक्ष्य 15.5 ओवर में हासिल कर लिया और मुकाबला 25 गेंद पहले ही खत्म कर दिया. गुजरात के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ. आरसीबी की टीम 20 ओवरों में 155/9 का स्कोर ही बना सकी. जवाब में गुजरात की टीम ने बल्लेबाजी और तेज रन बनाने की स्पीड के साथ लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.
शुभमन और बटलर की साझेदारी रही शानदार
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात को शुरुआती झटका साई सुदर्शन (6) के रूप में लगा, जिन्हें भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया. इसके बाद शुभमन गिल (43) और जोस बटलर (39) ने पारी को संभालते हुए मजबूत साझेदारी की. दोनों बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया.
हालांकि, मिडिल ऑर्डर में कुछ विकेट जल्दी गिरे, जिसमें शाहरुख खान (8) और वॉशिंगटन सुंदर (12) शामिल रहे. आखिर में जेसन होल्डर (12) भी आउट हुए, लेकिन तब तक जीत लगभग तय हो चुकी थी.
गुजरात के गेंजबाज रहे खतरनाक
गुजरात की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही. अरशद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. वहीं जेसन होल्डर ने 2 विकेट लेने के साथ-साथ कुल 5 विकेटों में अपनी भागीदारी निभाई, जो उनके ऑलराउंड प्रदर्शन को दर्शाता है.
कोहली की तेज शुरुआत, लेकिन स्कोर नहीं बना 'विराट'
आरसीबी की शुरुआत बेहद आक्रामक रही, जहां विराट कोहली ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों पर 28 रन बनाए और कगिसो रबाडा के एक ओवर में लगातार पांच चौके जड़े. हालांकि, रबाडा ने ही अगले ओवर में उन्हें आउट कर बदला ले लिया. इसके बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई. देवदत्त पडिक्कल ने 40 रन बनाए, लेकिन उन्हें ज्यादा साथ नहीं मिला.
मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा और टीम 155 रन तक ही पहुंच सकी. आरसीबी के लिए रजत पाटीदार (19), जितेश शर्मा (1), टिम डेविड (9) और क्रुणाल पंड्या (4) जैसे बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे सके. आखिर में टीम लगातार विकेट गंवाती रही और बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही.
गुजरात टाइटन्स प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार.
गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट सब्स: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर.