आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जब उनकी उम्र 10 साल की थी, उस समय के पुराने इंटरव्यू वायरल हो रहे हैं. इसके साथ ही सूर्यवंशी के बचपन में क्रिकेट प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं.
10 साल के सूर्यवंशी का इंटरव्यू वायरल-
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब 10 साल के थे, तब का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सूर्यवंशी बताते हैं कि तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनको डर नहीं लगता है. वो शतक लगा चुके हैं. सूर्यवंशी बताते हैं कि वो 3-4 साल की उम्र से खेल रहे हैं.
बचपन में प्रैक्टिस का वीडियो वायरल-
वैभव सूर्यवंशी का प्रैक्टिस करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 10 साल का सूर्यवंशी छत पर प्रैक्टिस कर रहे हैं. ये कोरोना काल का वीडियो बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि जब लोग कोरोना काल में वेब सीरीज देख रहे थे तो वैभव सूर्यवंशी गर्मी में प्रैक्टिस कर रहे थे.
6 साल के सूर्यवंशी की तस्वीर वायरल-
वैभव सूर्यवंशी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उस पोस्ट में बताया रहा है कि सूर्यवंशी जब 6साल के थे तो वे महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सपोर्टर थे. इस तस्वीर में वैभव सूर्यवंशी अपने पिता की गोद में हैं.
अंपायर से बहस का वीडियो वायरल-
एक वीडियो भारत ए टीम का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें भारतीय खिलाड़ी अंपायर से बहस कर रहे हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी भी वहां मौजूद हैं. हालांकि उस दौरान सूर्यवंशी कुछ बोल नहीं रहे हैं. लेकिन उनका रिएक्शन काफी अलग है.
सूर्यवंशी ने खेली विध्वंसक पारी-
वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद के खिलाफ तूफानी पारी खेली. उन्होंने 29 गेंदों पर 97 रन की जबरदस्त पारी खेली. इस दौरान सूर्यवंशी ने 12 छक्के लगाए. उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. गेल ने साल 2012 में 59 छक्के लगाए थे. जबकि सूर्यवंशी अब तक 65 छक्के लगा चुके हैं.
ये भी पढ़ें: