Advertisement

IPL Auction 2023: सैम करन बने IPL इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी, इतनी है कीमत

IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की नीलामी शुक्रवार, 23 दिसंबर को कोच्चि में हुई. इसमें शुक्रवार को सैम करन को 18.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया है. इसके सेथ सैम करन IPL इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

सैम करम और विवरांत शर्मा
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:45 PM IST
  • कैमरून ग्रीन को 17 करोड़ में खरीदा गया
  • हैरी ब्रुक्स को 13 करोड़ में खरीदा

भारत में क्रिकेट लवर्स आईपीएल का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हालांकि, इसके पीछे एक लंबा प्रोसेस होता है. इसमें खिलाडियों की बोली लगने से लेकर, टीम बनने तक का एक लंबा सफर होता है. शुक्रवार को इसी कड़ी में सैम करन आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वहींजम्मू के बाएं हाथ के बल्लेबाज विवरांत शर्मा छुपे रुस्तम निकले. 2 लाख के बेस प्राइस वाले विवरांत पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.6 करोड़ की बोली लगाई.

बता दें, पंजाब किंग्स ने सैम करन को 18 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा है. कई फ्रेंचाइजियों ने इस दौरान अच्छे खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ऐड़ी-चोटी को जोर लगा दिया है. शुक्रवार को कैमरून ग्रीन, बैन स्टोक्स, निकोलस पूरन और हैरी ब्रूक्स की भी बंपर कमाई हुई है. 

क्रिस मॉरिस के रिकॉर्ड को तोड़ा

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने आईपीएल नीलामी में क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड (16.25 करोड़ रुपये) तोड़ दिया है, पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को ऑउटबिड करके 18.25 करोड़ रुपये (2.25 मिलियन अमरीकी डालर) में सैम करन को साइन किया है. सैम का बेस प्रिस 2 करोड़ रुपये था. इस कीमत के साथ सैम करन आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं. बता दें, ये कीमत विराट कोहली और केएल राहुल जैसे रिटेन किए गए खिलाड़ियों से भी अधिक है. ऑस्ट्रेलिया में हुए 2022 टी20 वर्ल्ड कर में करन प्लेयर ऑफ द फाइनल और टूर्नामेंट प्लेयर थे. 2020 के बाद से 31 टी20 पारियों में उनका औसत 27.07 और स्ट्राइक रेट 154.69 है. सैम करन ने अबतक 32 आईपीएल मैच खेले हैं. 

कैमरून ग्रीन को 17 करोड़ में खरीदा गया

आपको बता दें, महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में कैमरून ग्रीन का नाम दूसरे स्थान पर है. लंबे शॉट्स खेलने के लिए जाने जाने वाले कैमरून को 17 करोड़ 50 लाख में खरीदा गया है. इसबार वे आईपीएल में डेब्यू करने वाले हैं. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. 

16 करोड़ में बिके बेन स्टोक्स

इसके अलावा, इंग्लैंड के टेस्ट कैप्टन बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा है. आईपीएल 2022 से पहले जो ऑक्शन हुआ था उसमें  बेन ने हिस्सा नहीं लिया था. इसबार उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. आईपीएल 2018 की नीलामी में  बेन स्टोक्स सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे. उस मैच के लिए उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ रुपए में खरीदा था. 

निकोलस पूरन पर लगी 16 करोड़ की बोली  

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज और निकोलस पूरन को 16 करोड़ रुपये में खरीदा गया है उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा है. बता दें, उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.  निकोलस पूरन के करियर की बात करें तो निकोलस पूरन ने अब तक 47 आईपीएल मैच खेले हैं.

हैरी ब्रुक्स को 13 करोड़ में खरीदा

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को 13 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा गया है. हैरी ब्रुक्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है. ये पहली बार है जब हैरी ब्रूक्स ने आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा लिया. 

किस प्लेयर को कितने में खरीदा गया?

खिलाड़ी का नाम

बेस प्राइस   कितने में खरीदा गया टीम

केन विलियमसन

2 करोड़ 2 करोड़ गुजरात टाइटंस

हैरी ब्रूक

1.5 करोड़  13.25 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद

मयंक अग्रवाल 

1 करोड़ 8.25 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद

अजिंक्य रहाणे

50 लाख 50 लाख चेन्नई सुपर किंग्स

शेख रशीद

20 लाख  20 लाख  चेन्नई सुपर किंग्स

रीस टॉपले

75 लाख 1.9 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

जयदेव उनादकट

50 लाख  50 लाख  लखनऊ सुपर जायंट्स

रिचर्डसन

1.5 करोड़ 1.5 करोड़ मुंबई इंडियंस

आदिल राशिद 

2 करोड़  2 करोड़  सनराइजर्स हैदराबाद

मयंक मारकंडे

50 लाख 50 लाख सनराइजर्स हैदराबाद

वैभव अरोड़ा 

20 लाख 60 लाख कोलकाता नाइट राइडर्स
यश ठाकुर

20 लाख

45 लाख लखनऊ सुपर जायंट्स

शिवम मावी

40 लाख 6 करोड़  गुजरात टाइटंस

मुकेश कुमार

20 लाख 5.5 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स

हिमांशु शर्मा

20 लाख  20 लाख  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

सैम करन

 2 करोड़  18.5 करोड़  पंजाब किंग्स

ओडियन स्मिथ

50 लाख 50 लाख गुजरात टाइटंस

सिकंदर रजा

50 लाख  50 लाख  पंजाब किंग्स

जेसन होल्डर

2 करोड़  5.75 करोड़ राजस्थान रॉयल्स

बेन स्टोक्स

2 करोड़ 16.25 करोड़  चेन्नई सुपर किंग्स

कैमरून ग्रीन

2 करोड़  17.50 करोड़ मुंबई इंडियंस

विवरांत शर्मा 

20 लाख 2.6 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद

समर्थ व्यास 

20 लाख 20 लाख सनराइजर्स हैदराबाद

संवीर सिंह 

20 लाख  20 लाख  सनराइजर्स हैदराबाद

निशांत सिंधु

20 लाख 60 लाख  चेन्नई सुपर किंग्स

निकोलस पूरन

2 करोड़ 16 करोड़  लखनऊ सुपर जायंट्स

हेनरिक क्लासेन

1 करोड़ 5.25 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद

फिल सॉल्ट 

2 करोड़ 2 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स

एन जगदीशन

20 लाख  90 लाख  कोलकाता नाइट राइडर्स

केएस भरत 

20 लाख 1.2 करोड़ गुजरात टाइटंस

उपेंद्र सिंह यादव 

20 लाख 25 लाख सनराइजर्स हैदराबाद

 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement