Advertisement

IPL Mega Auction 2022: ईशान किशन के 15.25 करोड़ में बिकने के बाद फिर चर्चा में आईं अदिति हुंडिया, जानें क्रिकेटर की लव स्टोरी

ईशान ने अभी तक अपनी लव स्टोरी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनका नाम सुपरमॉडल अदिति हुंडिया के साथ जोड़ा जाता रहा है. अदिति साल 2019 में ईशान किशन की IPL टीम मुंबई इंडियंस को एक मैच में चीयर करने आई थीं.

ईशान किशन की लव स्टोरी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
श्रुति श्रीवास्तव
  • नई दिल्ली ,
  • 12 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST
  • ईशान किशन का नाम सुपरमॉडल अदिति हुंडिया के साथ जोड़ा जाता रहा है.
  • दोनों ने अब तक अपने रिलेशन को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है.

इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction 2022) जारी है. बेंगलुरु में खिलाड़ियों की बोली लगाई जा रही है.दो दिन के ऑक्शन का ये पहला फेज है. नीलामी की शुरुआत में ही टीमें प्लेयर्स पर पैसों की बारिश करती हुई नजर आईं. आईपीएल के 15वें सीजन  के लिए चल रहे ऑक्शन में ईशान किशन (Ishan Kishan) को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा. जबकि दीपक चाहर के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपए की बोली लगाई है. इस बार आईपीएल ऑक्शन में 10 टीमें भाग ले रही हैं. ऐसे में 15.25 करोड़ में मुंबई इंडियंस के पाले में जाने वाले ईशान किशन अचानक से चर्चा में आ गए हैं.

दो करोड़ रुपए की बेस प्राइस वाले ईशान किशन के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ की बोली लगाई. जिसके बाद ईशान को खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने भी जी-जान लगा दी. आखिरकार मुंबई ने 15.25 करोड़ रुपए में ईशान किशन को खरीदा. जिसके साथ ही ईशान किशन आईपीएल ऑक्शन में खरीदे जाने वाले दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले 2015 में युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपए में खरीदा गया था.

ईशान ने लव स्टोरी को लेकर नहीं किया कोई खुलासा

इस युवा खिलाड़ी ने काफी कम वक्त दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है. ईशान किशन के आईपीएल में 15.25 करोड़ रुपए में खरीदे जाने के बाद फैशन मॉडल अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. फैंस अब ईशान किशन की लव लाइफ को जानने में भी उत्सुक हैं. हालांकि ईशान ने अभी तक अपनी लव स्टोरी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनका नाम सुपरमॉडल अदिति हुंडिया के साथ जोड़ा जाता रहा है. अदिति साल 2019 में ईशान किशन की IPL टीम मुंबई इंडियंस को एक मैच में चीयर करने आई थीं, तभी से दोनों का नाम जोड़ा जा रहा है.

ईशान किशन की लव स्टोरी

सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं ईशान की तस्वीर 

22 साल के ईशान किशन को अक्सर 23 साल की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ तस्वीरें क्लिक करते हुए देखा गया है.ईशान किशन के साथ अदिति की तस्वीरें दो साल पहले उनके जन्मदिन पर काफी वायरल हुई थीं.अदिति को मुंबई इंडियंस टीम के कुछ मैचों में भी ईशान किशन को सपोर्ट करते हुए देखा गया था.अदिति अक्सर ईशान किशन की शानदार पारी के बाद अपने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर और कैप्शन शेयर करती हैं. फैंस इसी से अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है.

यहां तक कि जब किशन ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय कैप हासिल की, अदिति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप समारोह का वीडियो शेयर किया था.IPL 2020 में जब ईशान ने 58 गेंदों पर 99 रन की बेहतरीन पारी खेली तो उस समय अदिति ने उनकी तस्वीर के साथ 'I am Proud of you Baby' लिखा था. हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिलेशन को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन एक-दूसरे के लिए इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाते दिख जाते हैं. 

कौन हैं अदिति?

अदिति हुंडिया एक प्रोफेशनल मॉडल हैं. अदिति मिस इंडिया 2017 की फाइनलिस्ट रह चुकी है. वहीं साल 2018 में मिस सुपरनेचुरल इंडिया भी रह चुकी हैं. अदिति हमेशा अपना कैरियर मॉडलिंग में बनाना चाहती थीं. उन्होंने 2016 में इसकी शुरुआत की. अदिति ने एलीट मिस राजस्थान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. वे इसमें रनर-अप रही थीं. इसके बाद उन्होंने 2017 में फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का टाइटल अपने नाम किया.उसी साल एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 में वो टॉप-15 में रहीं. 2018 में अदिति ने मिस सुपरनेचुरल का खिताब जीत लिया. इसके बाद उन्हें मिस युनिवर्स 2018 में हिस्सा लेने का मौका मिल गया. वहां उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया. अदिति पिछले कुछ सालों में कई म्यूजिक वीडियो के अलावा विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement