Advertisement

Khelo India Winter Games: खेलो इंडिया विंटर गेम्स का थीम सॉन्ग और जर्सी लॉन्च, 10 फरवरी से होगा शुरू

खेलो इंडिया विंटर गेम्स के तीसरे संस्करण का mascot और एंथम भी लॉन्च हो चुका है. शीतकालीन खेलों का आयोजन 10 से 14 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में होगा.

खेलो इंडिया विंटर गेम्स
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST
  • 14 फरवरी तक आयोजित होंगे गेम्स
  • खेलो इंडिया अभियान का हिस्सा है

एक तरफ जम्मू कश्मीर बर्फ की चादर से ढका है, तो दूसरी तरफ सैलानियों समेत विंटर स्पोर्ट्स के शौकीन लोगों के चेहरों पर मुस्कान है. वजह है 10 फरवरी से शुरु होने वाले  खेलो इंडिया विंटर गेम्स. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जिसकी जर्सी का अनावरण किया. इस दौरान खेलो इंडिया विंटर गेम्स के तीसरे संस्करण का mascot और एंथम भी लॉन्च की गई.

14 फरवरी तक आयोजित होंगे गेम्स
आपको बता दें कि ये विंटर स्पोर्ट्स 14 फरवरी तक बारामूला के गुलमर्ग स्की रिजॉर्ट आयोजित होंगे. जिसमें देश भर के लगभग 1500 एथलीट हिस्सा लेंगे और 9 खेल प्रतियोगिताएं होंगी. ये खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का तीसरा संस्करण है. सबसे पहले 2020 में शीतकालीन खेलों का आयोजन किया गया था और मेजबान जम्मू-कश्मीर अब तक शीर्ष पर रहा है. इन पांच दिवसीय खेलों में स्नो शू रेस, आइस स्केटिंग, आइस हॉकी, स्‍कीइंग, स्नो बोर्डिंग, जैसे खेल आयोजित किए जाएंगे.

खेलो इंडिया अभियान का हिस्सा है
मंत्री ठाकुर ने लॉन्च इवेंट के दौरान कहा कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स, खेलो इंडिया अभियान का एक हिस्सा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विचार है, जो युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और भारत को वैश्विक स्तर पर एक उभरती हुई सॉफ्ट स्पोर्ट्स शक्ति बढ़ाने के लिए है. ठाकुर ने कहा, खेलो इंडिया विंटर गेम्स में उनतीस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे. यह आयोजन न केवल जम्मू-कश्मीर के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करेगा बल्कि केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा देगा.

एलजी सिन्हा ने कहा कि पीएमडीपी के तहत, जम्मू-कश्मीर के हर नुक्कड़ पर खेल के बुनियादी ढांचे को परिष्कृत किया गया है, जो युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर रहा है. शीतकालीन खेलों का आयोजन 10 से 14 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में होगा. खेलो इंडिया विंटर गेम्स युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा समर्थित है और जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ-साथ विंटर गेम्स एसोसिएशन, जम्मू-कश्मीर द्वारा आयोजित किया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement