LSG vs RR Highlights: राजस्थान ने 40 रनों से जीता मुकाबला, लखनऊ संघर्ष के बावजूद रन चेज करने में रही पीछे

Rajasthan Royals ने एक दमदार प्रदर्शन करते हुए Lucknow Super Giants को 18 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट कर मुकाबला अपने नाम कर लिया. 160 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और आखिर तक संभल नहीं सकी और 119 पर ऑल आउट हो गई.

राजस्थान ने 40 रनों से लखनऊ को हराया
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:47 PM IST

राजस्थान रॉयल्स ने लगातार शुरुआती झटकों के बावजूद शानदार वापसी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए. शुरुआत में मोहम्मद शमी ने दो अहम विकेट लेकर टीम को दबाव में डाल दिया था, जिससे राजस्थान की पारी थोड़ी लड़खड़ाती नजर आई.

शुरुआती विकेटों से बढ़ा दबाव
राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वैभव सूर्यवंशी ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल सके और मोहसिन खान का शिकार बन गए. इसके बाद कप्तान रियान पराग भी हेलिकॉप्टर शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए, जिससे टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं.

जडेजा ने संभाली जिम्मेदारी
एक समय टीम पूरी तरह दबाव में नजर आ रही थी, लेकिन रविंद्र जडेजा ने मोर्चा संभाल लिया. उन्होंने 29 गेंदों में नाबाद 43 रन की संयमित पारी खेली और अहम साझेदारियां करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उनकी पारी की बदौलत राजस्थान ने मुकाबले में वापसी की. लखनऊ की अच्छी फिल्डिंग के बावजूद राजस्थान 160 रनों का टारगेट खड़ा कर दिया, जिसका पीछा करते-करते लखनऊ 119 रन पर सिमट कर रह गई. 

राजस्थान रॉयल्स द्वारा दिए गए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए. कप्तान ऋषभ पंत बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि एडेन मार्कराम भी शून्य पर ही चलते बने. 


आर्चर ने पूंछ के लखनऊ के बल्लेबाजों को किया ढेर
जोफ्रा आर्चर ने आखिरी ओवरों में अपनी तेज रफ्तार और सटीक गेंदबाजी से मैच पूरी तरह राजस्थान के पक्ष में कर दिया. लखनऊ का स्कोर 119/8 से सीधे 119 ऑलआउट हो गया. पहले उन्होंने मयंक यादव को आउट कराया, जहां ध्रुव जुरेल ने एक हाथ से शानदार कैच लपका. इसके बाद मोहसिन खान के मिडिल स्टंप को उखाड़ते हुए जीत पर मुहर लगा दी.

मयंक की कोशिश, लेकिन नहीं मिला साथ
इससे पहले मयंक यादव ने एक आकर्षक चौका जरूर लगाया, लेकिन राजस्थान के तेज गेंदबाजों की लगातार आक्रामक गेंदबाजी के सामने वह सहज नहीं दिखे. दूसरी ओर दिगवेश सिंह ने सिर्फ एक रन जोड़कर संघर्ष जारी रखने की कोशिश की, लेकिन टीम को कोई बड़ा सहारा नहीं मिल सका.

बृजेश शर्मा ने 17वें ओवर में पलटा मैच
17वें ओवर में ब्रजेश शर्मा ने लगातार दो झटके देकर मैच को पूरी तरह राजस्थान के पक्ष में कर दिया. उन्होंने पहले मुकुल चौधरी को आउट कराया, जहां रियान पराग ने एक्स्ट्रा कवर पर बेहतरीन कैच लिया. इसके बाद उसी ओवर में मोहम्मद शमी को तेज यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया.

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED