Advertisement

Kuldeep Yadav Engagement: स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव ने की बचपन की दोस्त से सगाई, जानिए कौन हैं उनकी मंगेतर

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव ने सगाई कर ली है. उन्होंने लखनऊ में वंशिका से सगाई की. कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं. वंशिका कानपुर की रहने वाली हैं और एलआईसी में काम करती हैं.

Kuldeep Yadav Engagement
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2025,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाजों में शुमार कुलदीप यादव ने सगाई कर ली है. उन्होंने लखनऊ में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की. कुलदीप और वंशिका ने अपनी सगाई प्रोग्राम को काफी प्राइवेट रखा है. कुछ खास मेहमान और परिवार के सदस्य ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए. बताया जा रहा है कि इस सगाई में रिंकू सिंह भी पहुंचे.

बचपन की दोस्त से सगाई-
4 जून को कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त और प्रेमिका संग चुपके से सगाई कर ली है. ये सगाई उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई. कुलदीप और वंशिका दोनों स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानते है. 

कौन हैं वंशिका-
करीबी दोस्त का कहना है कि वंशिका कानपुर की रहने वाली हैं. वो एलआईसी में काम करती हैं. बचपन से दोनों की दोस्ती थी. लेकिन धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों ने सगाई कर ली है. सगाई के बाद फैंस कुलदीप यादव को बधाई दे रहे हैं.

कुलदीप का जन्म उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 14 दिसंबर 1994 को हुआ था. कुलदीप की सगाई समारोह में रिंकू सिंह सहित कई क्रिकेटर दोस्त पहुंचे थे. किसी को उम्मीद नहीं थी कि क्रिकेटर ऐसे अपने फैंस को सरप्राइज करेंगे.

IPL में दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हैं कुलदीप-
कुलदीप यादव अभी आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे थे. कुलदीप यादव ने इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 14 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 15 खिलाड़ियों को आउट किया. कुलदीप यादव की टीम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई.

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में है कुलदीप-
कुलदीप यादव ने इंग्लैंड दौरे से पहले सगाई की है. इस दौरे के लिए कुलदीप यादव टीम इंडिया का हिस्सा हैं. इस दौरान टीम इंडिया 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. यह सीरीज 20 जून से शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में कुलदीप यादव का रोल काफी अहम होने वाला है, क्योंकि टीम इंडिया अश्विन जैसे अनुभवी गेंदबाज नहीं हैं.

इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 20 से 24 जून तक चलेगा. दूसरा 2 से 6 जुलाई, तीसरा 10 से 14 जुलाई, चौथा मैच 23 से 27 जुलाई और पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा.

(ये स्टोरी अमृता सिन्हा ने लिखी है. अमृता जीएनटी डिजिटल में बतौर इंटर्न काम करती हैं)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement