Advertisement

Major League Cricket 2025: मैक्सवेल से लेकर डेविड वॉर्नर तक मचाएंगे धमाल, अमेरिका में मेजर क्रिकेट लीग का आगाज, जानें सबकुछ

अमेरिका में मेजर क्रिकेट लीग का आगाज हो गया है. पहला मुकाबला वॉशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बीच खेला गया. इस बार टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रही है.

Major League Cricket 2025 (Photo/X)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2025,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST

आईपीएल 2025 का समापन हो चुका है. आरसीबी चैंपियन बनी है. आईपीएल के बाद एक और रोमांच टूर्नामेंट का आगाज आज से हुआ है. अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के तीसरे सीजन की शुरुआत हो गई है. इस रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट में 34 मैच खेले जाएंगे. एमसीएल का फाइनल मुकाबला 13 जुलाई को खेला जाएगा. भारत में इस टूर्नामेंट के मैचों का लुत्फ जियो स्टार नेटवर्क पर देख सकते हैं. एमसीएल के पिछले सीजन का खिताब वॉशिंगटन ने जीता था.

MCL का क्या है फॉर्मेट-
मेजर लीग क्रिकेट का लीग राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाता है. इसमें हर टीम एक-दूसरे से 2-2 बार मुकाबले में उतरती है. टॉप-2 टीमें क्वालिफायर खेलती हैं. जिसकी विजेता टीम फाइनल में पहुंचती है. इसमें तीसरे और चौथे स्थान की टीमें एलिमिनेटर खेलती हैं, जिसकी विजेता टीम चैलेंजर मुकाबले में क्वालिफायर हारने वाली टीम से खेलती है. चैलेंजर की विजेता फाइनल में खेलती है.

6 टीमों के बीच होता है मुकाबलता-
मेजर लीग क्रिकेट में 6 टीमों आपस में मुकाबला करती हैं. इन टीमों के नाम वॉशिंगटन फ्रीडम, एमआई न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स, सिएटल ऑर्कस और टेक्सास सुपर किंग्स हैं.

कहां खेले जा रहे हैं मैच-
मेजर लीग क्रिकेट के इस सीजन के मैच तीन मैदानों पर खेले जा रहे हैं. ओकलैंड कोलिसियम, ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम और सेंट्रल ब्रोवार्ड स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे. ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में 16 मुकाबले खेले जाएंगे. सेंट्रल ब्रोवार्ड स्टेडियम में पहली बार मेजर लीग क्रिकेट के मैच खेले जाएंगे. इससे पहले इस मैदान पर कभी भी एमसीएल के मैच नहीं हुए हैं. जबकि ओकलैंड कोलिसियम के मैदान पर पहले बेसबॉल और फुटबॉल खेला जाता था. लेकिन दर्शक अब इस मैदान पर मेजर लीग क्रिकेट का लुत्फ उठा सकते हैं.

किस टीम की कमान किसके हाथ-
एमसीएल में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी टीमों ने अपने कप्तान तय कर दिए हैं. 4 टीमें नए कप्तान के साथ उतरेंगी. एमआई न्यूयॉर्क की कमान निकोलस पूरन के हाथ में होगी. जबकि एलए नाइट राइडर्स का कप्तान जेसन होल्डर को बनाया गया है. उधर, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने कोरी एंडरसन पर भरोसा जताया है. वॉशिंगटन फ्रीडम ने ग्लैन मैक्सवेल को कप्तान बनाया है और टेक्सास सुपर किंग्स ने फाफ डु प्लेसिस को कमान दी है. सिएटल ओर्कास ने हेनरिक क्लासेन पर भरोसा जताया है.

ये दिग्गज खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे-
मेजर लीग क्रिकेट में क्रिकेट की दुनिया की कई मशहूर खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे. इसमें ग्लेन मैक्सवेल, हेनरिक क्लासेन, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन, डेविड वॉर्नर, शरफेन रदरफोर्ड, मिचेल ओवेन जैसे खिलाड़ी मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे.

मेजर लीग क्रिकेट में उन्मुक्त चंद, सुनील नरेन, आदित्य गणेश, तजिंदर सिंह, अग्नि चोपड़ा, कुंवरजीत सिंह, सनी पटेल, हसन खान, जसदीप सिंह, हरमीत सिंह, सुजीत नायक, रचिन रवींद्र जैसे खिलाड़ी भी खेलेंगे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement