IPL 2026: आज मुंबई-कोलकाता में टक्कर... KKR करेगी जीत से आगाज या MI टीम मारेगी बाजी... जानें आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Head to Head in IPL: आईपीएल 2026 में रविवार को दो धुरंधर टीमों मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स में मुकाबला है. दोनों टीमों की टक्कर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी. अब देखना है KKR जीत से आगाज करती है या MI बाजी मारेगी. मुकाबला शुरू होने से पहले आपको हम हेड टू हेड रिकॉर्ड बता रहे हैं. यहां आप जान सकते हैं कि आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी है.

IPL 2026 MI vs KKR
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए मुकाबले से हो गया है. इस मुकाबले में RCB ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए SRH को 6 विकेट से हरा दिया. अब IPL 2026 में रविवार को दो धुरंधर टीमों मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)  में मुकाबला है.  दोनों टीमों की टक्कर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी. 

दोनों टीमों की ही नजरें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने पर होंगी. मुंबई इंडियंस की कमान जहां हार्दिक पंड्या के हाथों में है, वहीं केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे संभालेंगे. अब देखना है KKR जीत से आगाज करती है या MI अपने होम ग्राउंड पर बाजी मारती है. मुकाबला शुरू होने से पहले आपको हम हेड टू हेड रिकॉर्ड बता रहे हैं. यहां आप जान सकते हैं कि आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी है.आपको मालूम हो कि मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं तो वहीं वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स तीन आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है. मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जीता था. केकेआर साल 2012, 2014 और 2024 में आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है.

कब-कहां और कितने बजे से खेला जाएगा मुकाबला 
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला 29 मार्च दिन रविवार को खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटे पहले शाम 7 बजे होगा. मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 के मैच को टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार ऐप पर देख सकते हैं. 

KKR बनाम MI हेड टू हेड 
आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अभी तक कुल 35 मैच खेले गए हैं. इस 35 मुकाबलों में से मुंबई इंडियंस टीम ने 24 में जीत दर्ज की है. उधर, कोलकाता नाइट राइडर्स सिर्फ 11 मैच ही जीत सकी है. आपको मालूम हो कि  MI ने KKR के खिलाफ आईपीएल 2008 और आईपीएल 2009 में खेले गए सभी चार मैच अपने नाम किए थे. आईपीएल 2010 में मुंबई इंडियंस को दो में से एक मैच में हार का सामना करना पड़ा. आईपीएल 2011 में KKR से खेले दोनों ही मुकाबले मुंबई इंडियंस ने जीते थे. आईपीएल 2012 में  MI को एक हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मुकाबले में जीत दर्ज की. आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस ने दो मुकाबले केकेआर से खेले थे और दोनों में जीत दर्ज की थी. आईपीएल 2014 और आईपीएल 2015 में KKR और MI के बीच चार मुकाबले खेले गए थे. इसमें केकेआर ने तीन मैच अपने नाम किए. 

आईपीएल 2016 से 2018 के बीच मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ खेले गए सभी 7 मैच जीते. आईपीएल 2019 में मुंबई को 2 में से एक मैच में हार मिली. आईपीएल 2020 में मुबंई ने केकेआर के खिलाफ अपने दोनों मैचों में विजय पाई. आईपीएल 2021 में दोनों टीमों के बीच 1-1 से बराबरी से मुकाबला रहा. इस तरह से हम देख सकते हैं आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. हालांकि, सबसे बड़े स्कोर के मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स MI से आगे है. KKR का MI के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 232 रन का है. उधर, MI का KKR के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 210 रन का है. यदि सबसे कम स्कोर की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे लोएस्ट स्कोर 67 रन है. उधर, मुंबई का कोलकता के खिलाफ सबसे कम स्कोर 68 रन है. यदि आईपीएल के पिछले चार सीजन को देखें तो केकेआर का पलड़ा भारी रहा है. आईपीएले के पिछले चार सीजन में दोनों टीमों ने आपस में कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते हैं. 

मुंबई और कोलकाता की आईपीएल 2026 टीमें 
मुंबई इंडियंस टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा.

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी.

 

Read more!

RECOMMENDED