Advertisement

Paris 2024 Olympic Medals: इसबार खास होंगे ओलंपिक के मेडल्स, विजेता ले जाएंगे एफिल टावर का एक टुकड़ा अपने घर

हर ओलंपिक का कोई न कोई थीम होता है. पिछली बार, टोक्यो 2020 में मेडल प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में मेडल्स को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से निकाली गई धातु से बनाया गया था. इसबार विजेता मेडल के रूप में एफिल टावर का एक टुकड़ा अपने साथ में ले जाने वाले हैं.

Paris 2024 Olympic Medals
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 7:34 AM IST
  • ओलंपिक में होता है मेडल का भी थीम 
  • ब्रेल में भी लिखा है मेडल पर 

जब भी हम पेरिस के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले एफिल टावर ही दिमाग में आता है. इस बार 2024 में पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्स में दुनियाभर के एथलीट एफिल टॉवर का एक टुकड़ा घर लेकर जाने वाले हैं. गुरुवार को, आयोजकों ने जीतने वाले खिलाड़ियों को दिए जाने वाले मेडल के बारे में बताया. इसबार मेडल के रूप में विजेता एफिल टावर का एक टुकड़ा घर लेकर जाने वाले हैं.  

पेरिस 2024 के क्रिएटिव डायरेक्टर थिएरी रेबौल के मुताबिक, इसके माध्यम से खेल को फ्रांस के प्रतीकों से जोड़ा जा सकेगा.थिएरी रेबौल ने कहा, “पेरिस और फ्रांस का प्रतीक एफिल टॉवर है. यह एथलीटों को पेरिस का एक टुकड़ा अपने साथ घर लेकर जाने का मौका दे सकेगा.”  

ओलंपिक में होता है मेडल का भी थीम 

दरअसल, हर ओलंपिक में मेडल का कोई न कोई थीम होता है. पिछली बार, टोक्यो 2020 में मेडल प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में मेडल्स को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से निकाली गई धातु से बनाया गया था. इस प्रोजेक्ट के तहत जापानी नागरिक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस दान कर रहे थे.

हालांकि, इसबार मेडल के डिजाइन में एफिल टॉवर को जोड़ा गया है. ये एक तरह से पेरिस और फ्रांस को एक मार्मिक श्रद्धांजलि के रूप में दिया जा रहा है. ये मेडल टॉवर से मिले स्क्रैप धातु से तैयार किए गए हैं. 

ब्रेल में भी लिखा है मेडल पर 

ये मेडल जाने-माने प्रसिद्ध जौहरी चौमेट (renowned jeweler Chaumet) ने तैयार किए हैं. पेरिस 2024 ओलंपिक और पैरालंपिक मेडल में शिल्प कौशल और बारीकियों का खास ध्यान रखा गया है. फ्रांस के आकार का प्रतिनिधित्व करने वाले हेक्सागोनल टोकन को सोने, चांदी और ब्रॉन्ज के तत्वों के साथ जोड़ा गया है. वहीं पैरालंपिक मेडल में "पेरिस" और "2024" ब्रेल से लिखा गया है. साथ ही मेडल पर ही गोल्ड के लिए I, सिल्वर के लिए II, और ब्रॉन्ज के लिए III लिखा गया है.

1924 एडिशन की याद दिलाते मेडल 

पेरिस 2024 मेडल का उत्पादन फ्रांस की मोनाई डे पेरिस की पुरानी यादों की याद दिलाता है, जिसने एक सदी पहले 1924 एडिशन के लिए भी मेडल तैयार किए थे. 

ओलंपिक मेडल की ही बात करें, तो मॉडर्न ओलंपिक खेलों के उद्घाटन में मिलने वाले मेडल फ्रांसीसी जूल्स-क्लेमेंट चैपलैन ने डिजाइन किए थे. ये फ्रांस में ही बनाए गए थे. दशकों के दौरान, ये मेडल कहीं ने कहीं एक प्रतीक होते हैं. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement