Advertisement

World Record: 4 छक्के, 6 चौके, सबसे तेज अर्धशतक... प्रेमा रावत ने महिला टी20 क्रिकेट में खेली रिकॉर्डतोड़ पारी

भारतीय क्रिकेटर प्रेमा रावत ने महिला टी20 क्रिकेटर में इतिहास रच दिया है. उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. प्रेमा ने 14 गेंदों में 50 रन की पारी खेली. इससे पहले ये रिकॉर्ड 3 खिलाड़ियों के नाम दर्ज था.

Prema Rawat (Photo/prema_rwt13)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST

भारतीय महिला क्रिकेटर प्रेमा रावत ने इतिहास रच दिया है. प्रेमा का नाम वर्ल्ड क्रिकेट में दर्ज हो गया. प्रेमा ने महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाया है. हालांकि उन्होंने ये कारनामा इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में किया है. प्रेमा ने सिर्फ 14 गेंदों में 50 रन ठोक दिए.

प्रेमा रावत की ऐतिहासिक पारी-
भारतीय क्रिकेटर प्रेमा रावत ने महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. प्रेमा ने सिर्फ 14 गेंदों में 50 रन बना डाले. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 6 चौके लगाए. प्रेमा ने ये रिकॉर्ड उत्तराखंड की टीम की तरफ से खेलते हुए बनाया. उन्होंने ये रिकॉर्ड सीनियर विमेंस टी20 ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ बनाया.

3 खिलाड़ियों के नाम दर्ज था रिकॉर्ड-
इससे पहले महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड तीन खिलाड़ियों के नाम संयुक्त रूप से दर्ज था. तीनों खिलाड़ियों ने 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. जिसमें एक खिलाड़ी पाकिस्तान की भी है. पाकिस्तानी खिलाड़ी फातिमा सना ने 15 गेंदों में 50 रन बनाए थे. प्रेमा पहली ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया है. इसके अलावा मैरी केली और लॉरा हैरिस ने भी 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया है.

उत्तराखंड ने जीता मुकाबला-
प्रेमा रावत की इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत उत्तराखंड ने ये मुकाबला 89 रन से जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की टीम ने 20 ओवर में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाया. जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में सिर्फ 98 रन ही बना सकी. इस तरह उत्तराखंड ने ये मुकाबला 89 रन से जीत लिया. उत्तराखंड की तरफ से राघवी बिष्ट ने  नाबाद 72 रन और करीना ने 44 रनों की पारी खेली.

टीम इंडिया के लिए खेल चुकी हैं प्रेमा-
प्रेमा रावत टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल मैच भी खेल चुकी है. उन्होंने अब तक 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला है. जिसमें उन्होंने 7 खिलाड़ियों को आउट किया है. उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 9 रन देकर 4 विकेट हासिल किया था. प्रेमा ने जून 2026 में भारत के लिए डेब्यू किया था. 

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement