चीन में आयोजित होने वाली एशियन सब जूनियर एवं जूनियर क्लासिक एंड इक्विप्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में अलवर जिले के लक्ष्मी नगर निवासी युवा खिलाड़ी जितेंद्र शर्मा का चयन हुआ है. इस उपलब्धि से पूरे अलवर जिले और राजस्थान में खुशी का माहौल है. चलिए आपको डिटेल में बताते हैं कि मामला क्या है.
पावरलिफ्टिंग इंडिया द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार यह प्रतियोगिता 9 मई से 15 मई 2026 तक चीन के हैनान प्रांत में आयोजित होगी. प्रतियोगिता में भारत की ओर से राजस्थान के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें अलवर के जितेंद्र शर्मा भी शामिल हैं. जितेंद्र शर्मा 120 किलोग्राम जूनियर वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. उनके चयन से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में गर्व की भावना है. गेम लवर्स का कहना है कि अलवर के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और अब जिले के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं.
पावरलिफ्टिंग इंडिया के सचिव पी. जे. जोसेफ द्वारा जारी पत्र में चयनित खिलाड़ियों को भारतीय टीम का हिस्सा बताया गया है. खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं. स्थानीय लोगों ने जितेंद्र शर्मा की इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है. युवाओं का कहना है कि जितेंद्र की मेहनत और संघर्ष अब रंग ला रहा है और वह चीन में भारत का तिरंगा ऊंचा करेंगे.
अलवर जिले के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि जिले का खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेगा. खेल जगत से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई है कि जितेंद्र शर्मा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे. इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल है. साथ ही बधाई देने वाले लोगों का भी तांता लग रहा है.
रिपोर्टर: हिमांशु शर्मा
ये भी पढ़ें: