Advertisement

Rinku Singh Engagement & Marriage: तय हो गई रिंकू सिंह की सगाई और शादी... जानिए कब और कहां होंगे ये कार्यक्रम

रिंकू सिहं और प्रिया सरोज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. लेकिन उससे पहले दोनों का सगाई समारोह होगा. यह रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक होटल में आयोजित की जाएगी.

रिंकू सिंह (बाएं) और प्रिया सरोज (दाएं)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2025,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का हालिया सीज़न भुलाने लायक रहा. टूर्नामेंट में उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रही. वह खुद भी बल्ले से ज्यादा कमाल नहीं कर सके उन्होंने 13 मैचों में 29.42 की औसत से 206 रन ही बनाए. हालांकि अब रिंकू के निजी जीवन से एक अच्छी खबर सुनने को मिली है. रिंकू की सगाई और शादी की तारीख तय हो गई है.

कब होगी रिंकू की सगाई?
सांसद प्रिया सरोज और रिंकू का रिश्ता पहले ही तय हो गया था. इससे पहले दोनों की सगाई की अफवाहें उड़ी थीं लेकिन तब प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने बताया था कि अभी पस प्रिया का रोका हुआ है. अब दोनों के बीच सगाई की तारीख आठ जून तय हुई है.  तूफानी सरोज ने रविवार को यह जानकारी दी. यह रिंग सेरेमनी लखनऊ में आयोजित होगी. इसके बाद दोनों शादी के बंधन में 18 नवंबर को बंधेंगे. 

मछलीशहर से सांसद हैं प्रिया सरोज
समाजवादी पार्टी की सदस्य प्रिया सरोज मछलीशहर से सांसद हैं. वह 2024 में लोकसभा के लिए चुनी जाने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के भोलानाथ सरोज को 35850 वोटों से हराकर संसद में कदम रखा था. 

प्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) की डिग्री हासिल की.  ​​एमिटी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ लॉ (एलएलबी) की डिग्री के लेकर सरोज एक वकील बनी थीं. 

दूसरी ओर, प्रिया के पिता तूफानी सरोज भी दो बार सांसद रह चुके हैं. उन्होंने एक बार मछलीशहर से और एक बार सैदपुर से जीत हासिल कर लोकसभा में सीट हासिल की है. वह इस समय केराकत विधानसभा के विधायक हैं. 

एक दोस्त के ज़रिए हुई रिंकू से मुलाकात
सरोज और रिंकू की जान-पहचान सबसे पहले उनकी एक दोस्त के ज़रिए हुई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, सरोज की एक सहेली के पिता क्रिकेटर रहे हैं. उनकी रिंकू से जान पहचान है. सहेली के पिता ने ही सरोज की रिंकू से पहली बार मुलाकात करवाई थी. उसी के बाद से यह रिश्ता आगे बढ़ा और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

(जौनपुर से आदित्य प्रकाश भारद्वाज का इनपुट)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement