Advertisement

IPL 2022: मेगा ऑक्शन में नहीं बिके ये 10 बेहतरीन खिलाड़ी, जानिए क्या है वजह

इस नीलामी में ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिनपर मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये खर्च किए. इस नीलामी में कुल 204 खिलाड़ी बिके और 10 फ्रेंचाइजी ने 551.70 करोड़ रुपये खर्च किए.

मेगा ऑक्शन में नहीं बिके ये 10 बेहतरीन खिलाड़ी, जानिए क्या है वजह
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:58 PM IST
  • बेस प्राइस के कारण नहीं लिए गए सुरेश रैना
  • तबरेज़ शम्सी का ना लेना भी करता है हैरान

बेंगलुरु में IPL 2022 मेगा ऑक्शन के हो चुका है. इस ऑक्शन के खत्म होने के साथ कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी तो कुछ हाथ खाली रह गए. इस नीलामी में ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिनपर मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये खर्च किए. इस नीलामी में कुल 204 खिलाड़ी बिके और 10 फ्रेंचाइजी ने 551.70 करोड़ रुपये खर्च किए. हालांकि कुछ बड़े नाम ऐसे भी थे जिन्हें आईपीएल नीलामी में नहीं चुना गया. तो चलिए उन नामों पर नजर डालते हैं हम उन बड़े नामों पर नजर डालते हैं जो 2022 की आईपीएल नीलामी में नहीं बिके:

सुरेश रैना (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये):
सुरेश रैना बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, और आईपीएल के इतिहास सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनकी गिनती चौथे नंबर पर होती है. उन्होंने 205 मैच खेले हैं और 32.51 की औसत से 5,528 रन बनाए हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में रैना विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा से पीछे हैं और संयोग से उनका औसत रोहित शर्मा से बेहतर है, और सूची में उनके ऊपर के तीनों खिलाड़ियों की तुलना में बेहतर स्ट्राइक-रेट भी है.
35 साल की उम्र में भी रैना अभी भी अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन उनके 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस ने कुछ टीमों को डरा दिया होगा. इसके अलावा, रैना ने 2021 सीजन में बड़े समय के लिए संघर्ष किया था, 12 मैचों में उन्होंने 17.77 की औसत से सिर्फ 160 रन बनाए थे.

स्टीव स्मिथ (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये):
ऑस्ट्रेलियाई रन-मशीन कहे जाने वाले स्टीव स्मिथ को लेने वाला कोई नहीं मिला ये बड़े आश्चर्य की बात है. 2021 के आईपीएल में स्मिथ दिल्ली की टीम में थे. जहां पर उनका परफॉर्मेंस ठीक-ठाक ही था. स्मिथ ने आठ मैचों में 25.33 की औसत और 112.59 के स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए थे. हालांकि अगर उसके अनुभव की बात करें तो उसके आधार पर उन्हें टीम में लिया जा सकता था, पर अफसोस की ऐसा नहीं हुआ.

शाकिब अल हसन (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये):
ICC की ODI रैंकिंग में टॉप और ICC की T20I रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहने वाले इस बांग्लादेश स्टार को भी किसी टीम में जगह नहीं मिली. हालांकि शाकिब बल्ले और गेंद दोनों से ही कमाल करते हैं, उसके बावजूद भी किसी टीम ने उनकी बोली नहीं लगाई. आईपीएल 2021 में उनकी खराब आउटिंग ने शायद उनके खिलाफ काम किया हो. केकेआर के लिए खेलते हुए शाकिब ने आठ मैचों में सिर्फ 47 रन बनाए और सिर्फ चार विकेट लिए थे.

आदिल राशिद (आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये):
इंग्लैंड के इस लेग्गी का खेल पर काफी अच्छा कंट्रोल है. काफी कम समय में आदिल राशिद ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. आदिल राशिद ICC की T20I खिलाड़ियों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन इसके बावजूद भी ये फ्रेंचाइजियों के सामने खुद को नहीं साबित कर पाए.

इमरान ताहिर (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये):
दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्गज स्पिनर को किसी भी टीम में जगह न मिलने की सबसे बड़ी वजह इनका बेस प्राइस हो सकती है. दरअसल इनकी उम्र 42 साल है, और इनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए. पिछले साल भी ताहिर को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 4 के इकॉनमी रेट से दो विकेट लिए थे.

एरोन फिंच (बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये):
इस ऑस्ट्रेलियाई ODI कप्तान ने आईपीएल में अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई है, लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में असमर्थ रहे हैं. फिंच ने 2020 में आरसीबी के लिए खेला था, जहां उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने 12 मैचों में 268 रन बनाए थे, लेकिन उन्हें आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया गया था, जहां वह अनसोल्ड रह गए थे. 

डेविड मालन (बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये):
ICC रैंकिंग के अनुसार T20I में डेविड मालन टॉप बल्लेबाज थे लेकिन हाल के दिनों में लगातार नीचे गिरते रहे हैं. वह वर्तमान में ICC की T20I रैंकिंग में 5वें स्थान पर है और हाल के दिनों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था. वह पिछले सीजन में काफी धूमधाम से पंजाब किंग्स में शामिल हुए थे, लेकिन केवल एक मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 26 रन बनाए थे.

इयोन मॉर्गन (बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये):
इंग्लैंड के इस ODI कप्तान ने आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल में पहुंचाया था, जहां वे चेन्नई सुपर किंग्स से हार गए थे. केकेआर के फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद, मॉर्गन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 17 मैचों में 11.08 की औसत से सिर्फ 133 रन बनाए. 

क्रिस लिन (बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये):
ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज बल्लेबाजों में से एक रहे क्रिस लिन को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा. दरअसल लिन आईपीएल में अपने बीबीएल वाले कारनामों को दोहरा नहीं पाए. उन्हें मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 सीज़न से पहले 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने मिला था. हालांकि, उन्होंने 140 के स्ट्राइक-रेट से 49 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया था, लेकिन फिर भी इस बार टीमों ने उन पर ध्यान नहीं दिया.

तबरेज़ शम्सी (बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये):
दक्षिण अफ्रीका के इस स्पिनर ने भारत के खिलाफ वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. T20I में शम्सी ने दूसरे नंबर के गेंदबाज थे. खेल पर उनकी बेहतरीन पकड़ के बावजूद उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा ये हैरान करने वाली बात है. वैसे 1 करोड़ बेस प्राइस में उन्हें खरीदना काफी अच्छी डील होती.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement