Advertisement

Sri Lanka vs England: एक दोहरा शतक, एक शतक, 6 अर्धशतक... श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत वाले मैच के किस्से

इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने वनडे में इतिहास रच दिया. श्रीलंका ने 229 रनों के विशाल स्कोर को हासिल किया. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान हैरी ब्रूक ने दोहरा शतक लगाया. लेकिन टीम को जीत नहीं मिली.

Srilanka vs England (Photo/@Sri Lanka Cricket)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:49 AM IST

श्रीलंका ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया. श्रीलंका की टीम ने 400 रनों से ज्यादा का रन चेज किया. इंग्लैंड की टीम ने 429 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जबकि श्रीलंका की टीम ने 430 रन बनाकर जीत हासिल की. वनडे क्रिकेट के इतिहास में ये दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का दोहरा शतक भी टीम के काम नहीं आया.

वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज-
श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा रन चेज किया. श्रीलंका की टीम ने 429 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया. इंग्लैंड ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 429 रन बनाए थे. लेकिन श्रीलंका ने 49.5 ओवर में जीत हासिल कर ली. इससे पहले ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका का नाम दर्ज है. साल 2006 में साउथ अफ्रीका ने जोहन्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रनों के स्कोर को पीछे छोड़ दिया था.

टीम इंडिया इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. भारत ने साल 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 406 रनों का लक्ष्य हासिल किया था.

हैरी ब्रूक का दोहरा शतक भी नहीं आया काम-
इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक का दोहरा शतक भी काम नहीं आया. ब्रूक ने 116 गेंदों में 202 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और 21 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 174.14 का रहा. उनकी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 429 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. लेकिन इसके बावजूद श्रीलंका की टीम ने जीत हासिल कर ली.

ब्रूक पर भारी पवन का शतक-
ब्रूक ने दोहरा शतक लगाया. लेकिन जीत श्रीलंका को मिली. श्रीलंका की तरफ से पवन रतनायके ने 130 रनों की पारी खेली. इसके लिए उन्होंने 106 गेंदों का सामना किया. पवन ने 3 छक्के और 15 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 122.64 का रहा.

मैच में लगे 6 अर्धशतक-
इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से 3 और श्रीलंका की तरफ से 3 अर्धशतक लगे. इंग्लैंड की तरफ से टॉम बेंटन ने 50 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए. जबकि जो रूट ने 69 रनों की पारी खेली. रूट ने 8 चौके लगाए. इसके अलावा विल जैक्स ने 30 गेंदों में 66 रनों की धमाकेदारी पारी खेली. उन्होंने 3 छक्के और 8 चौके लगाए.

श्रीलंका की तरफ से भी तीन अर्धशतक लगाए गए. अविष्का फर्नांडो ने 83 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली. उन्होंने 2 छक्के और 11 चौके लगाए. जबकि डसून शनका ने 50 गेंदों में 97 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 6 चौके लगाए. जनिथ लियानागे ने सिर्फ 27 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 3 छक्के और 7 चौके लगाए. उन्होंने श्रीलंका को जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement