Advertisement

T20 World Cup: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान को लगा झटका, साउथ अफ्रीका ने रौंदा

बुधवार को अबूधाबी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे प्रैक्टिस मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो रहे रेसी वेन डर डुसे, जिन्होंने 51 गेंदों में शानदार 101 रन की नॉटआउट पारी खेली.

दूसरे प्रैक्टिस मैच में पाकिस्तान को मिली हार (फोटो- AP)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 21 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST
  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका
  • दूसरे प्रैक्टिस मैच में साउथ अफ्रीका ने हराया
  • 24 अक्टूबर को भारत के साथ होगा मुकाबला

भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. बुधवार को अबूधाबी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे प्रैक्टिस मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पहले वार्मअप मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से शिकस्त दी थी. इस हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम की तैयारियों को झटका लगा है. 

रेसी वेन डर डुसे ने जड़ा शतक 

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो रहे रेसी वेन डर डुसे, जिन्होंने 51 गेंदों में शानदार 101 रन की नॉटआउट पारी खेली. रेसी वेन डर डुसे ने अपनी इस पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योदगान निभाया.  पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 187 रन का लक्ष्य रखा.  लेकिन साउथ अफ्रीका ने आखिरी गेंद पर 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.

पाकिस्तान को मिली शिकस्त 

बता दें, पारी के आखिरी ओवर में जीत के लिए साउथ अफ्रीकी को 19 रन की दरकार थी. ऐसे में हसन अली के इस ओवर की पहली गेंद पर डुसैन ने छक्का जड़ दिया.  इसके बाद तीसरी गेंद पर डेविड मिलर ने छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. अंतिम दो गेंदों पर चौके जड़कर डुसैन ने अपना शतक पूरा किया और टीम को जीत भी दिलाई.  

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तैयारियों को झटका 

वहीं टीम इंडिया अपने दोनों प्रैक्टिस मैच जीतने में कामयाब रही है. पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई टीम को शिकस्त देकर विराट टीम ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं.  पाकिस्तान की टीम को अब भारत के खिलाफ 24 अक्टूबर को इस मेगा इवेंट में अपना पहला मैच खेलना है. पिछली बार दोनों टीमें 2019 वनडे विश्व कप में भिड़ी थीं.  तब भारत ने पाकिस्तान को हराया था. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement