पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. कैप्टन कोहली ने पाकिस्तान के खिलााफ आईसीसी इवेंट्स में अपने 500 रन पूरे किए. ये कारनामा करने वाले वो पहले भारतीय बल्लेबाज बने. सलामी बल्लेबाजों के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली ने शानदार बल्लेजाबी की और टी20 विश्व कप में 10वां अर्धशतक जड़ा.
कोहली ने पाक के खिलाफ ICC इवेंट्स में पूरे किए 500 रन
कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 11वीं पारी में 500 रन बनाए. आईसीसी इवेंट्स में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के अब तक 16, 9, 78*, 22*, 36*, 107, 55*, 81*, 5, 77, 57 रन बनाए हैं. कोहली ने इस मैच में 57 रनों की पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल अदा किया. उन्होंने अपनी पारी में 49 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों के साथ एक छक्का मारा.
टी20 विश्व कप में 10वां अर्धशतक जड़ा
इसके अलावा विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने. उन्होंने वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा. टी-20 वर्ल्डकप की बात करें तो विराट कोहली ने 17 मैचों में कुल 834 रन बनाए हैं, इस दौरान विराट कोहली का औसत 83.40 रहा है. विराट कोहली ने 10 हाफ सेंचुरी लगाई हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 89 नाबाद रहा है.
बता दें, टी-20 वर्ल्डकप की बात करें तो विराट कोहली ने 17 मैचों में कुल 834 रन बनाए हैं, इस दौरान विराट कोहली का औसत 83.40 रहा है. विराट कोहली ने 10 हाफ सेंचुरी लगाई हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 89 नाबाद रहा है.
ये भी पढ़ें