टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मशहूर क्रिकेटर रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की बात हो रही है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला वनडे मैच मुकाबला उनका आखिरी मैच हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ता अब वनडे वर्ल्ड कप को धयान में रखकर युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाना चाहते हैं. जबकि टीम मैनेजमेंट विराट कोहली को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त बताया जा रहा है. उनको साल 2027 वर्ल्ड कप की योजना का हिस्सा माना जा रहा है.
आखिरी बीसीसीआई दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए रिटायरमेंट का प्लान क्यों बना रहा है और साल 2027 वर्ल्ड कप के लिए विराट कोहली को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त क्यों है? चलिए इसे समझते हैं.
रोहित के एक साल बाद कोहली का डेब्यू-
रोहित शर्मा ने वनडे मैचों में साल 2007 में डेब्यू किया था. जबकि विराट कोहली ने साल 2008 में डेब्यू किया था. रोहित ने वनडे में 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था. इस मैच में रोहित शर्मा को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था. जबकि विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था. उन्होंने इस पारी में 12 रन बनाए थे.
कोहली रोहित शर्मा से 2 साल छोटे-
रोहित शर्मा के एक साल बाद विराट कोहली का वनडे में डेब्यू हुआ था. रोहित शर्मा की 39 साल के हैं. जबकि कोहली 37 साल के हैं. इस तरह से अभी कोहली के पास क्रिकेट के लिए समय बचा है. जबकि रोहित शर्मा की उम्र भी ज्यादा हो गई है.
कोहली की फिटनेस बेस्ट-
रोहित शर्मा कड़ी मेहनत के बाद पूरी तरह से फिट हैं. उनकी फिटनेस को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहते हैं. लेकिन विराट कोहली पूरी तरह से फिट हैं. उनकी बेस्ट फिटनेस की हमेशा चर्चा होती रहती है. इसलिए फिटनेस के मामले में विराट कोहली रोहित शर्मा से बेहतर स्थिति में हैं.
फॉर्म में भी कोहली बेस्ट-
रोहित शर्मा एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं. लेकिन विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं. रोहित शर्मा ने अब तक 287 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 11757 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन है, जो एक विश्व रिकॉर्ड है. जबकि विराट कोहली ने अब तक 311 वनडे मुकाबले खेले हैं. उन्होंने अब तक 14867 रन बनाए हैं. कोहली ने 50 वनडे शतक लगाए हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूद वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने 11 रन और 26 रन बनाए हैं. जबकि विराट कोहली ने 5 रन और 65 रनों की पारी खेली है.
ये भी पढ़ें: