Advertisement

India Squad: न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किसे मिला मौका और कौन हुआ बाहर ?

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.टी-20 पृथ्वी को मौका दिया गया है तो वहीं रोहित-विराट की फिर छुट्टी कर दी गई है. टेस्ट में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को चुना गया है.

ईशान किशन, सूर्यकुमार, पृथ्वी शॉ (फाइल फोटो)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST
  • जडेजा की फिटनेस देखने के बाद खेलने पर लगेगी मुहर 
  • केएल राहुल और अक्षर पटेल निजी कारणों से नहीं खेलेंगे

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली अहम सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज की कमान रोहित शर्मा के हाथ में है जबकि टी-20 में एक बार फिर हार्दिक पंड्या कप्तानी करते हुए दिखेंगे. इसके अलावा टी-20 टीम में रोहित और विराट को शामिल नहीं किया गया है. पृथ्वी शॉ को टी-20 के लिए चुना गया है. 

ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट मैच खेला जाना है. टेस्ट में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को मौका दिया गया है. बल्लेबाज केएल राहुल और अक्षर पटेल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में निजी कारणों से नहीं खेलेंगे. रवींद्र जडेजा की वापसी टेस्ट टीम में हुई है. हालांकि जडेजा की फिटनेस को देखने के बाद उनके खेलने पर मुहर लगेगी.

चोट के कारण टेस्ट नहीं खेलने वाले रोहित की वापसी 
बांग्लादेश के खिलाफ चोट के कारण टेस्ट सीरीज में नहीं खेलने वाले कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है. कार दुर्घटना में चोटिल होने वाले ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए नहीं चुना गया है. उनके स्थान पर टेस्ट टीम में ईशान किशन को शामिल किया गया है. उनके साथ केएस भरत दूसरे विकेटकीपर होंगे. सूर्यकुमार यादव को भी टेस्ट टीम में रखा गया है. 

भरत और शाहबाज अहमद का चयन
केएल राहुल और अक्षर पटेल के नहीं होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विकेटकीपर केएस भरत और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को चुना गया है. शार्दुल ठाकुर को अर्शदीप सिंह की जगह चुना गया है.

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का कार्यक्रम
पहला वनडे, 18 जनवरी, 1.30 बजे, हैदराबाद
दूसरा वनडे, 21 जनवरी, 1.30 बजे, रायपुर
तीसरा वनडे, 24 जनवरी, 1.30 बजे, इंदौर

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का कार्यक्रम
पहला टी20, 27 जनवरी, शाम 7.00 बजे, रांची
दूसरा टी20, 29 जनवरी, शाम 7.00 बजे, लखनऊ
तीसरा टी20, 1 फरवरी, शाम 7.00 बजे, अहमदाबाद

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम
पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी, सुबह 9.30 बजे, नागपुर
दूसरा टेस्ट, 17-21 फरवरी, सुबह 9.30 बजे, दिल्ली
तीसरा टेस्ट, 1-5 मार्च, सुबह 9.30 बजे, धर्मशाला
चौथा टेस्ट, 9-13 मार्च, सुबह 9.30 बजे, अहमदाबाद

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का कार्यक्रम
पहला वनडे, 17 मार्च, दोपहर 1.30 बजे, मुंबई
दूसरा वनडे, 19 मार्च, दोपहर 1.30 बजे, विशाखापत्तनम
तीसरा वनडे, 22 मार्च, दोपहर 1.30 बजे, चेन्नई

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक.

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement